Advertisement

सोनभद्र-सड़क हादसे में बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत,साली गंभीर

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर अनन्त कुमार

 

सड़क हादसे में बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत,साली गंभीर

म्योरपुर/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर शुक्रवार की शाम को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत हो गई जबकि साली गंभीर रूप से घायल हो गई। दामाद बाइक से अपने ससुर व साली को छोड़ने ससुराल जा रहा था।मिली जानकारी के अनुसार म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी सत्यनारायण यादव (36) पुत्र स्व० निर्भय अपने ससुर बभनी थाना क्षेत्र के पतखिरना गांव निवासी ललई यादव (58) पुत्र मज्जू तथा साली मंजू (14) पुत्री ललई के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर उन्हें छोड़ने अपने ससुराल बभनी जा रहा था तभी किरबिल गांव में ग्राम प्रधान के घर के सामने विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक से बाइक की टक्कर हो गई।इस हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की मदद से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन जिला अस्पताल ले जाने से पूर्व ही ससुर की मौत सीएचसी म्योरपुर में ही हो गई जबकि जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दामाद की भी मौत हो गई।उधर घटना के बाद मैजिक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची म्योरपुर पुलिस ने घटना के संदर्भ में जानकारी लेने के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। बताया गया कि पतखिरना निवासी ललई अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ पड़री स्थित अपने दामाद के घर आया था। वहीं से दामाद अपनी बाइक से अपने ससुर और साली को छोड़ने पतखिरना स्थित अपने ससुराल जा रहा था कि किरबिल गांव के समीप तीनों सड़क हादसे का शिकार हो गये।उधर दोनों की मौत की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने बताया कि मृतक ललई के भतीजे की तहरीर पर वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!