Advertisement

सोनभद्र – सोनभद्र के नगवां में अनुप्रिया पटेल ने जनसभा को संबोधित किया,

 

सोनभद्र के नगवां में अनुप्रिया पटेल ने जनसभा को संबोधित किया,

केंदीय मंत्री के नगवां में आगमन पर बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत,

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830


सोनभद्र के अति पिछड़ा ब्लॉक नगवां के कोहरौल में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का आगमन हुआ जिनको देखने और सुनने के लिए चिल चिलाती भीषण गर्मी धूप में बीजेपी और अपना दल एस के कार्यकर्ता अपने नेता के इंतजार में मौजूद रहे करीब साढ़े तीन बजे के आस पास अनुप्रिया पटेल का उड़न खटोला नगवां के कोहरौल में उतरते ही भिड़ अपने नेता की एक झलक पाने को बेताब दिखी केंद्रीय मंत्री का स्वागत अपना दल एस की लोक सभा प्रत्यासी रिंकी कोल बीजेपी जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता नगवां प्रमुख आलोक कुमार सिंह आदि नेताओं ने किया।
अनुप्रिया पटेल ने अपने संबोधन में उपस्थित जन समूह से लोक सभा प्रत्यासी राबर्ट्सगंज रिंकी कोल के लिए वोट मांगा और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यशश्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए गठबंधन की सरकार केंद्र में बनने जा रही है अबकी बार चार सौ पार का नारा साकार होने जा रहा है।
इस अवसर पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष सोनभद्र नंदलाल गुप्ता, सदर विधायक भूपेश चौबे, सांसद पकौड़ी लाल कोल, लोक सभा प्रत्यासी रिंकी कोल, लोक सभा संयोजक अमरेश पटेल अपना दल एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, परमानंद पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!