बस्ती।बस्ती में 69 ईवीएम हुई खराब, बदलने के बाद शुरू हुआ मतदान
रिपोर्ट – अमित कुमार
बस्ती (यूपी)
लोकसभा क्षेत्र बस्ती के 2151 बूथों पर मतदान तेजी से हो रहा है। मतदान शुरू होने के साथ कुल 69 मशीन खराब हुई। इसके चलते कई स्थानों पर मतदान बाधित रहा। हालांकि जिन बूथों पर मतदान सुचारू रूप से शुरू हुआ वहां पर मतदाताओं की लंबी लाइन देखी गई।जिलाधिकारी अंद्रा वामसी के अनुसार सभी मशीनों को बदलकर मतदान सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है। डीएम ने बताया कि पांचो विधानसभा में 13 बैलट यूनिट, 38 कंट्रोल यूनिट और 18 वीवीपैट खराब हुई। बैलट यूनिट के खराब होने का प्रतिशत .6%, कंट्रोल यूनिट का 1.77% तथा विविपैट का .84% रहा।
















Leave a Reply