Advertisement

बस्ती।हरीश ने 62.85 और रामप्रसाद ने 46.54 लाख खर्च किए।

बस्ती।हरीश ने 62.85 और रामप्रसाद ने 46.54 लाख खर्च किए।

प्रत्याशियों के चुनाव व्यय की हुई तीसरी बार समीक्षा संवाद न्यूज एजेंसी।

रिपोर्ट – अमित कुमार 

बस्ती (यूपी)

बस्ती। बस्ती संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के व्यय लेखा रजिस्टर का तीसरी और अंतिम बार समीक्षा की गई।

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य कोषाधिकारी/ नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण सेल अशोक कुमार प्रजापति ने बताया कि नौ प्रत्याशियों में से आठ प्रत्याशियों ने चुनावी खर्च का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

समीक्षा के दौरान सर्वाधिक चुनावी खर्च भाजपा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी ने की है। उनका कुल चुनावी व्यय 62 लाख 85 हजार 426 रुपये हुआ है। जबकि सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी की ओर से 46 लाख 54 हजार 304 रुपये खर्च किए गए हैं। बहुजन समाज पाटी के प्रत्याशी लवकुश पटेल का चुनावी खर्च 18 लाख 10 हजार 58 रुपये हुआ है।

लोग पार्टी के प्रत्याशी पंकज दूबे ने कुल 62035, भारत महापरिवार पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार द्वारा 368307, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रत्याशी हाफिज अली ने 95825 तथा निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद कुमार 41697 और राम करन गौतम ने 101907 रुपये चुनाव में व्यय किए गए हैं। सीटीओ ने बताया कि मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी प्रेम कुमार का द्वितीय लेखा मिलान तक 55847 रुपये खर्च हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!