Advertisement

बीकानेर- अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज ,

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

कस्बे में आज सुबह एक युवक को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई रविन्द्र सिंह गश्त पर निकले थे एवं इसी दौरान सुबह करीब नौ बजे घूमचक्कर पर एक युवक द्वारा अवैध शराब लेकर जाने की सूचना मिली। टीम घूमचक्कर पहुंची तो वहां जोधपुर मिष्ठान भंडार के सामने सफेद कट्टा लिए एक युवक खड़ा दिखा व पुलिस को देख युवक भागने लगा। जिसे पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ा युवक की पहचान कस्बे के मोमासर बास निवासी टिकमचंद वाल्मिकी के रूप में हुई एवं आरोपी के पास से 42 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया एवं आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!