Advertisement

बीकानेर-हिंदू नेता के नाम की सुपारी लेने के मामले में बीकानेर का युवक पुलिस की गिरफ्त में, पूछताछ में खुल सकता है बड़ा राज, पढ़ें खबर

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

कथित हिंदूवादी नेता उपदेश राणा के नाम की हत्या की सुपारी लेने के मामले में नयाशहर थाना क्षेत्र के युवक को गुजरात पुलिस ने डिटेन किया है। आरोपी का नाम विश्वकर्मा गेट निवासी 25 वर्षीय अशोक सुथार पुत्र रामेश्वर सुथार बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ समय पूर्व काजी सोहेल अबू बकर ने उपदेश राणा का सिर कलम करने वाले को एक करोड़ रूपए देने का ऐलान किया था। इस पर हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा ने शिकायत की। सूरत पुलिस ने काजी को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में अब नयाशहर थाना क्षेत्र निवासी अशोक को पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार मुताबिक अशोक की कॉल रिकॉर्डिंग्स में आपत्तिजनक बातें सामने आई है। मामला धर्म परिवर्तन से जुड़ा भी बताया जा रहा है। अशोक बीकानेर में कंप्यूटर इंस्टिट्यूट चलाता था। लेकिन डेढ़ दो माह से उसके दिल्ली में होने की ख़बर थी। बीती रात पुलिस ने उसे विश्वकर्मा स्थित पुश्तैनी मकान से पकड़ा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों का कहना है कि मामला हिंदू नेता के नाम पर एक करोड़ की सुपारी के साथ साथ धर्मपरिवर्तन से भी जुड़ा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!