Advertisement

सोनभद्र-नवटोलिया में बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी छ: बाराती घायल

http://satyarath.com/

नवटोलिया में बारातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी छ: बाराती घायल

 

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर/अनन्त कुमार

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के नौटोलिया में बीती रात बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किराने पलट गई। घटना में बोलेरो सवार छह बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस से चोपन अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करके चार बारातियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार जुगैल थाना क्षेत्र के बडगांवा, हरदहवा से एक बोलेरो में सवार लोग चोपन थाना अन्तर्गत कोटा गांव बरात में जा रहे थे। कोटा पहुंचने से पांच किलोमीटर पहले ही बोलेरो वाहन नौटोलिया के एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई।
घटना में बोलेरो में सवार अनीता (18) पुत्री राजमन निवासी बरवाडीह जुगैल, सुनीता (15) पुत्री रामसहाय निवासी झरिया कोन, सोनम (8) पुत्री मोहन निवासी बरवाडीह जुगैल, हरिनारायण (50) पुत्र विषुणधारी निवासी बड़गावां जुगैल, मीरन (65) पुत्र रामरूप निवासी देवसर जुगैल, बोलेरो चालक पप्पू (35) पूत्र रामबक्ष निवासी बड़गावां जगैल गंभीर रूप से घायल हो गये।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!