Advertisement

सोनभद्र,सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन बेलौड़ी डाक बंगला पर संपन्न,भीषण गर्मी में भी कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी भीड़,

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह9580757830

सोनभद्र,सपा का कार्यकर्ता सम्मेलन बेलौड़ी डाक बंगला पर संपन्न,भीषण गर्मी में भी कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी भीड़,www. Satyarath.comसोनभद्र चतरा ब्लॉक के बेलौड़ी डाक बंगला पर समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया था और दोपहर तक सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई इस चिल चिलाती धूप और उमस में कार्यकर्ताओं का जोश देखने लायक था।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा प्रत्याशी राबर्ट्सगंज सुरक्षित लोक सभा के छोटे लाल सिंह खरवार रहे कार्यक्रम का संचालन सपा जिला महासचिव मो0 सईद कुरैशी ने किया वक्ताओं में सपा के जिला अध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व विधायक राबर्ट्सगंज अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक घोरावल विधान सभा रमेश चंद्र दुबे, सपा महिला सभा की जिला अध्यक्ष अनीता गोंड आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश गौतम आदि लोगों ने सभा को संबोधित किया वक्ताओं ने बीजेपी सरकार में बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी , झूठे वादे महिलाओ के साथ हो रहे जुल्म आदि मुद्दों को लेकर बीजेपी को घेरा पूर्व विधायक घोरावल रमेश चंद्र दुबे का बड़ा ही जोरदार भाषण रहा

कार्यक्रम के अंत में सपा प्रत्याशी छोटेलाल सिंह खरवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय देश में जुमलों की सरकार चल रही जिसके शासन में गरीब नौजवान छात्र युवा बेरोजगार है महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली बीजेपी उनके सांसद द्वारा महिला पहलवानों के साथ बलात्कार शोषण का आरोप लगा है पूर्व सांसद ने सोहर गीत गाकर कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा के नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!