Advertisement

सोनभद्र –

 

 

 

थाना अनपरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 03 अदद कारतूस 315 बोर तथा एक अदद चोरी की मोबाइल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार-

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत डॉ० यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना अनपरा पुलिस द्वारा दिनांक 19.05.2024 को काली माता मंदिर परासी से एक नफर अभियुक्त लालबाबू गुप्ता उर्फ कुबड़ा पुत्र राजेन्द्र गुप्ता निवासी झुलनटाली के पास बीना रोड परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 03 अदद कारतूस 315 बोर तथा एक अदद चोरी की मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0- 108/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
1. उ0नि0 संजय कुमार सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 श्रवण कुमार थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!