Advertisement

बीकानेर-पढ़े जिले व आस-पास की खबरें एक साथ एक क्लिक में

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

1.किराना की दुकान की आड़ में नशीली गोलियों की बिक्री, आरोपी गिरफ्तार-
श्रीगंगानगर में गांव 15 एमएल में एक किराना दुकान की आड़ में नशे की बिक्री का पर्दाफाश हुआ है। दुकान से 740 नशीली गोलियां जब्त की है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल पुलिस ने गांव 15एमएल में किराना दुकान की आड़ में नशे की बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास 740 नशे में उपयोग होने वाली गोलियां मिली। वह गांव में नशा करने वाले युवकों को ये गोलियां बेचता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे नशीली गोलियों के सप्लायर के बारे में पता किया जा रहा है। IPS बी आदित्य को इलाके में नशीली गोलियों की बिक्री होने की सूचना मिली थी।
2.बीकानेर-महिला ने आग लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, पीबीएम में चल रहा इलाज-
बीकानेर। जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दिलदहला देने वाली घटना में महिला 70 प्रतिशत झुलस गई। जिसे छत्तरगढ़ सीएचसी ले जाया गया, जहां बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। महिला ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस प्रयास में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। फिलहाल महिला का ट्रोमा सेंटर में उपचार चल रहा है। हालांकि महिला ने ऐसा क्यों किया, इस संबंध में पता नहीं चल पाया है।
3.पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने स्थित हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी आग-
चूरू- रिको एरिया में पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने रविवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से साक्षी फर्नीचर हाउस हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री मालिक की सूचना पर नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से फैक्ट्री में रखा लकड़ी का तैयार माल का स्टॉक, बाइक, मशीनें और लकड़ी के पट्टे जलकर खाक हो गए। फैक्ट्री मालिक राजेश प्रजापत ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने उसकी लकड़ी के सामान की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री है। सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई है। सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचा और नगर परिषद की फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग प पाया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने करीब चार से पांच राउंड लगाकर आग पर काबू पाया। आग के कारण फैक्ट्री में खड़ी बाइक, लकड़ी को काटने और चीरने की मशीन, तैयार किए गए डबल बेड, कुर्सी, टेबल सहित अन्य सामान जल गया। आग के कारण करीब 25 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। रात में ही मजदूर गए थे गांव फैक्ट्री मालिक राजेश प्रजापत ने बताया कि फैक्ट्री में रोज रात के समय बदूर रहते हैं, लेकिन मजदूरों के परिवार में कोई शादी समारोह होने के कारण वे शनिवार रात अपने गांव चले गए। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
4.बीकानेर से बड़ी खबर: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-
बीकानेर। नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार हॉस्टल के कमरे में नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा झुंझुनूं निवासी बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
5.जम्मू-कश्मीर घूमने गए राजस्थान के पर्यटकों पर आतंकी हमला-
जयपुर। राजधानी जयपुर से जम्मू कश्मीर घूमने के लिए गए पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद से बवाल मचा हुआ है। जयपुर के दम्पत्ति पर हमला किया गया है। पति की आखों में गोली मार दी गई है और पत्नी को भी शूट किया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हमले के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। देर रात ही परिजन जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हुए हैं। जिस कपल को शूट किया गया है वे लोग करीब पचास लोगों के समूह के साथ जम्मू कश्मीर घूमने के लिए गए थे। तीन चार दिन पहले ही वे वहां पहुंचे थे और रिसोर्ट में थे। उनके दो बच्चे भी उनके साथ हैं। दोनो घायलों को अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये लोग पहलगाम की तरफ थे, जिस दौरान हमला हुआ था। जयपुर में रहने वाले कपल की पहचान तबरेज खान और फरहा खान के रूप में हुई है। दोनों जयपुर के वॉल सिटी इलाके में म्पुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पठान चौक क्षेत्र में परिवार के अन्य सदस्य भी साथ ही रहते हैं। तबरेज प्रॉपर्टी कारोबारी हैं। जबकि फरहा हाउस वाइस हैं। इस हमले की सूचना जैसे ही रात में परिवार को मिली कोहराम मच गया।रिश्तेदार देर रात परिवार के यहां जमा होने लगे। बताया जा रहा है कि देर रात ही कुछ परिजन जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल गुरप के बाकि लोग लगातार फोन के जरिए अपने परिजनों से संपर्क में हैं।
6.बीकानेर में इस जगह मिला शव,पुलिस पहुंची मौके पर-
बीकानेर-शहर में सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर नगर निगम के पास मेहरो का बास वाली रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल पहुँचाया गया। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
7.नहर की पुली के नीचे अटका मिला शव, नाक और मुंह से निकल रहा थे खून-
अनूपगढ़-गांव 90 जीबी से गुजरने वाली करणी जी वितरिका की पुली के नीचे शनिवार शाम करीब सात बजे अटका हुआ एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसके नाम और मुंह से खून निकल रहा था। ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना सरपंच जरनैल सिंह जम्मू को दी। सरपंच जरनैल सिंह जम्मू ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि करणीजी वितरिका की पुली के नीचे एक व्यक्ति का शव अटका हुआ है। सूचना पर अनूपगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी में रखवाया। एएसआई राजेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से पुली के नीचे अटके हुए शव को बाहर निकाला गया और शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। शव को अनूपगढ़ के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में शिनाख्त के लिए रखवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति ती लगभग 40 वर्ष है। मृतक ने काले रंग का लोअर और नीले रंग की शर्ट पहनी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!