Advertisement

बीकानेर- 19 मई 2024 आज का पंचांग व राशिफल और जाने कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी वाले के साथ,

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
पंडित नरेश सारस्वत रिड़ी ????+918055566975
हमारे दैनिक रोजमर्रा के कामों के लिये काफी मददगार हो सकता है। हमें पता रहता है कि आज हमारे लिये कौन सा समय महत्वपूर्ण कार्यों को करने या निर्णयों को लेने के लिये शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इस प्रकार पंचांग की मदद से हम अपने दिन की एक बेहतर योजना बना सकते हैं। यदि पंचांग के अनुसार आज के लिये हमारे ग्रहों की दशा व दिशा शुभ संकेत नहीं कर रही है तो हम अपने कार्यों को थोड़े समय के लिये होल्ड कर सकते हैं या फिर आवश्यक कार्य बिना किसी लापरवाही के सावधानी के साथ निपटा सकते हैं। कुल मिलाकर समय के अनुसार हम सतर्क रह सकते हैं। तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण दैनिक पंचांग के मुख्य पांच अंग होते हैं। इसी आधार पर जानते है 19 मई 2024 को कैसा मुहूर्त रहेगा..

????जय श्री कृष्णा ????

आज का पंचांग-

चोघडिया, दिन
उद्वेग 05:53 – 07:29 अशुभ
चर 07:29 – 09:04 शुभ
लाभ 09:04 – 10:39 शुभ
अमृत 10:39 – 12:15 शुभ
काल 12:15 – 13:50 अशुभ
शुभ 13:50 – 15:26 शुभ
रोग 15:26 – 17:01 अशुभ
उद्वेग 17:01 – 18:37 अशुभ
चोघडिया, रात
शुभ 18:37 – 20:01 शुभ
अमृत 20:01 – 21:26 शुभ
चर 21:26 – 22:50 शुभ
रोग 22:50 – 24:15* अशुभ
काल 24:15* – 25:39* अशुभ
लाभ 25:39* – 27:04* शुभ
उद्वेग 27:04* – 28:28* अशुभ
शुभ 28:28* – 29:53* शुभ
(*) समय आधी रात के बाद, लेकिन अगले दिन के सूर्योदय से पहले.
दुःखों का नाश करने वाला योग तो यथायोग्य आहार-विहार करने वाले का, कर्मों में यथायोग्य चेष्टा करने वाले का और यथायोग्य सोने तथा जागने वाले का ही सिद्ध होता है॥,
आज का राशिफल-

देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।

????मेष-कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।

????वृष-यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।

????मिथुन-व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

????कर्क-कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।

????सिंह-शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

????‍♀️कन्या-भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

⚖️तुला-अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा।

????वृश्चिक-प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

????धनु-आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

????मकर-यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

????कुंभ-वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी।

????मीन-कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।
????आपका दिन मंगलमय हो????

सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए रविवार को करें ये उपाय, नहीं होगी पैसों की दिक़्क़त…

पौराणिक ग्रंथों में सूर्य के अर्घ्यदान का विशेष महत्व माना गया है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने से उनकी कृपा बनी रहती है। इस दिन लोग सुबह- सुबह सूर्य भगवान को अर्घ्य देते हैं और पूजा पाठ करते हैं। वहीं, कुछ लोग सूर्य की उपासना करने के साथ- साथ व्रत भी रखते हैं। ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में सूर्य मज़बूत होने से आपके सभी काम बन सकते हैं।

पौराणिक ग्रंथों में सूर्य के अर्घ्यदान का विशेष महत्व बताया गया है। प्रतिदिन आपको सुबह के समय तांबे के लोटे में जल लेकर, उसमें लाल फूल और अक्षत डालकर, प्रसन्न मन से भगवान सूर्य के मंत्र का जाप करते हुए उन्हें अर्घ्य देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं और आपको आयु, आरोग्य, धन-धान्य, पुत्र, मित्र, तेज, यश, विद्या, वैभव और सौभाग्य प्रदान करते हैं।
कुंडली में सूर्य की स्थिति को मज़बूत करने के लिए रविवार की शाम को निम्नलिखित सभी उपाय करने से सूर्य भगवान प्रसन्न होते हैं।

-शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करने और दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। लेकिन रविवार को भी शाम में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से फ़ायदा मिलता है। माना जाता है कि इससे नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है। इसके अलावा इस बात की भी मान्यता है, कि पीपल के नीचे चौमुखी दीपक जलाने से ऑफ़िस में आपकी स्थिति अच्छी होती है। घर में धन और यश बना रहता है।

-पैसों की कमी को दूर करने के लिए उपाय
रविवार की रात को एक ग्लास दूध भरकर अपने सिरहाने रखें। सोमवार को सूर्योदय से पहले उठें, और फिर स्नान कर उस दूध को बबूल के पेड़ में डालें। इस उपाय को 7 से 11 रविवार तक करें। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!