Advertisement

बीकानेर- सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए इस बार होगा यह नवाचार, इतने चरणों में होगा प्रवेशोत्सव

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से दो चरणों में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम चलाया जाएगा। पहला चरण 13 मई से शुरू होकर 17 जुलाई तक चलेगा। यह दो फेज में पूरा होगा। पहले फेज में 13 मई से 1 जुलाई तक शिक्षक घर-घर जाकर हाउस होल्ड सर्वे करेंगे, जिसमें बच्चों का चिन्हीकरण तथा हार्ड केसेज की पहचान की जाएगी। दूसरा चरण दो जुलाई से शुरू होगा, जिसमें नामांकन अभियान चलाकर नामांकित बच्चों की सीआरसी मॉड्यूल में प्रविष्टि की जाएगी। यह अभियान 17 जुलाई तक चलेगा। प्रवेशोत्सव के दूसरा चरण 18 जुलाई से शुरू होगा, इसमें शेष रहे बच्चों के चिन्हीकरण के लिए फिर से हाउस होल्ड सर्वे किया जाएगा। ये हाउस होल्ड सर्वे 24 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद 25 जुलाई से 16 अगस्त तक नामांकन अभियान चलाकर बच्चों की सीआरसी मॉड्यूल में प्रविष्टि की जाएगी। प्रवेशोत्सव के दोनों चरणों में सामूहिक भागीदारी के लिए विद्यालय में प्रवेश योग्य बच्चों के प्रवेश के लिए विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति के सदस्यों, पूर्व विद्यार्थी परिषद, अभिभावक अध्यापक परिषद तथा अध्ययनरत विद्यार्थियों के सहयोग से नव प्रवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दोनों चरणों में रोचकता लाने के लिए विद्यालय की ओर से पोस्टर, बैनर तथा पंफलेट वितरण, साथ नव प्रवेशित बच्चों का तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा। विभाग की योजनाओं की जानकारी विद्यार्थियों तथा अभिभावकों तक पहुंचाकर उन्हें सरकारी स्कूल में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!