Advertisement

गंजबासौदा-कालसेन भैरव बाबा की छट विशेष अनुष्ठान कर धूमधाम से मनाई गई

http://satyarath.com/

जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
गंजबासौदा

कालसेन भैरव बाबा की छट विशेष अनुष्ठान कर धूमधाम से मनाई गई

 

गंजबासौदा*प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी वैशाख माह की बड़ी छठ दिनांक 14 मई दिन मंगलवार को कलयुग के पालनहार शक्ति के दाता भगवान शिव के अंश अवतार श्री कालसेन भैरव बाबा मंदिर गांधी चौक पर धूमधाम से मनाई गई दरबार को विशेष प्रकार से फूलों से सजाया गया प्रातः 9:00 बजे विशेष पूजन अभिषेक दोपहर 12:00 बजे भगवान श्री सत्यनारायण व्रत कथा हवन के पश्चात श्री कालसेन भैरव बाबा की महा आरती के उपरांत अनेक धार्मिक आयोजन किए गए कन्या भोज एवं प्रसाद वितरण किया मंदिर के सेवक दीपक तिवारी ने बताया कि बाबा के दरबार में आसपास ग्रामीण क्षेत्र एवं नगर के व दूर-दूर से भक्त अनेकों जिलों से आकर के मन्नत पूरी करते हैं मुंडन संस्कार होते हैं बाबा का स्थान 441 वर्ष पुराना है बाबा के दरबार में प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12:00 बजे विशेष आरती होती है बाबा के दरबार में श्री गणेश जी ,हनुमान जी, शिव परिवार, बली बाबा, गोड बाबा, आशु मैया, बंजारे बाबा, आसन देव, के स्थान भी है*

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!