न्यूज़ रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़-
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह कैंसर से पीड़ित थे और दिल्ली के एम्स में इलाज करा रहे थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सुशील मोदी का नाम बिहार बीजेपी के बड़े नामों में शुमार रहा है। पिछले दिनों उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिखाई दी थीं, जिनमें वह काफी कमजोर दिखाई दे रहे थे। तब सुशील मोदी ने लिखा था कि वह कैंसर से जूझ रहे हैं और उन्होंने पीएम मोदी को चुनावी मैदान में नहीं उतरने के संबंध में बताया था।
बीकानेर- ब्रेकिंग न्यूज बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी नेता सुशील मोदी का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज













Leave a Reply