Advertisement

बीकानेर-निजी कार्मिक की मौत, प्रकरण में विद्युत विभाग एवं ठेका कम्पनी के खिलाफ आक्रोश, नहीं उठाएगें शव, चिकित्सालय के बाहर भारी भीड़

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्री डूंगरगढ़
शनिवार को क्षेत्र के गांव ऊपनी में स्थित 33 केवी जीएसएस पर कार्यरत ठेका कार्मिक प्रभूदयाल स्वामी 11 हजार वोल्ट की करंट की चपेट में आ गया एवं मौके पर ही मौत हो गई। एईएन ऊपनी नरेन्द्र सोनगरा ने बताया कि करीब 5 बजे 11 केवी लाईन के फयुज डालने के दौरान यह हादसा होने की जानकारी मिली है। मृतक प्रभूदयाल रतनगढ़ का निवासी था। घटना के बाद कार्मिकों में रोष व्याप्त है एवं विभाग द्वारा ठेकेदार को श्रीडूंगरगढ़ बुलाया गया है। मृतक का शव श्रीडूंगरगढ़ मोर्चरी में रखवाया गया है लगातार हो रहे इन हादसों के बाद भी कोई भी इस संबध में जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। क्षेत्र में अधिकाशं जीएसएस ठेके पर ही चल रहे है एवं ठेकेदार द्वारा लेबर बचाने के लिए तीन कार्मिकों की डयुटी एक कार्मिक से ही करवाई जाती है। वहीं इन कार्मिकों को सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिए जा रहे। ऐसे में क्षेत्र के जागरूक लोगों में भी इन हादसों के लिए आक्रोश व्याप्त है।श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विद्युत विभाग में ठेकेदारी प्रथा एवं ठेकेदारों द्वारा भी अधिकतम पैसा बचाने, सरकार द्वारा न्यूनतम खर्च में जीएसएस चलाने के दुष्चक्र में आए दिन क्षेत्र के युवा विद्युत तकनीकी कार्मिकों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है।शनिवार को क्षेत्र के गांव ऊपनी के 33 केवी जीएसएस पर लाईन संबधी कार्य करते हुए 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से जीएसएस पर नियुक्त कार्मिक की मौत के बाद क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। कार्मिक प्रभूदयाल स्वामी पिछले कई वर्षों से इसी जीएसएस पर कार्यरत थे एवं ग्रामीणों से भी सम्पर्क बना कर निगम के कार्यों को कर रहे थे। कार्मिक की मौत की सुचना मिलने के साथ ही चिकित्सालय के बाहर भीड़ होनी जमा हो गई एवं लोगों में विद्युत विभाग व ठेका कम्पनी के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। ऐसे में शव को मोर्चरी में रखवाया गया है एवं रविवार सुबह शव लेने के बजाए आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!