श्रावस्ती ब्यूरो रिपोर्ट फरमान वेग
बासपा सुप्रीमो मायावती ने श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार केंद्र की सत्ता में बदलाव होगा। उन्होंने कहा कि अगर ईवीएम में गड़बड़ी न हुई तो सत्ता परिवर्तन जरूर
श्रावस्ती जिले के कटरा के पर्यटन मैदान में शनिवार को बसपा की ओर से जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ने मंडल स्तरीय प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्हें जिताने की अपील की। इस दौरान उन्होंने सपा, भाजपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना

जनसभा में बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार जो नि:शुल्क खाद्यान्न दे रही है। वह अपने पैसे से नहीं बल्कि आपके ही टैक्स के पैसे से दे रही है। बीजेपी व उनके सहयोगी दलों के जातिवादी, पूंजीवादी, सांप्रदायिक व द्वेषपूर्ण नीतियों के कारण उनकी कथनी व करनी में अंतर है। इससे लगता है कि बीजेपी सत्ता में वापस आने वाली नहीं है। आम लोगों में चर्चा है कि यदि ईवीएम में गड़बड़ी नहीं हुई तो इस बार सरकार जरूर बदलेगी। इस बार उनकी कोई जुमलेबाजी और गारंटी नहीं चलेगी।
















Leave a Reply