Advertisement

बीकानेर-गौमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने मांग को लेकर भारत भ्रमण पर निकले संत शिवराज सिंह पहुंचे श्री डूंगरगढ़, गौ सेवक आनंद जोशी ने किया स्वागत

न्यूज़ रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने व गौ हत्या बंद कराने के उद्देश्य से रामेश्वरम निवासी संत शिवराज सिंह शेखावत 11 दिसंबर 2021 से पदयात्रा पर हैं। उनकी पदयात्रा 30 माह में पूर्ण होगी। गौ माता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने व गौ हत्या बन्द करने की मांग को लेकर भारत वर्ष में पैदल भ्रमण कर रहे संत शिवराज सिंह शेखावत आज बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे यहा पर गौ सेवक आनंद जोशी संत शिवराज सिंह जी का माला पहनाकर स्वागत किया जोशी के साथ कही हिन्दू भाई भी मौजूद थे उक्त यात्रा में विशेष बात यह है की शिवराज सिंह शेखावत अकेले ही बिना किसी सहयोगी व साधन के पदयात्रा कर रहे हैं। बता दें कि उक्त यात्रा कर रहे शिवराज पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर हैं, जो वर्ष 2017 में महर्षि अरविंद कॉलेज मानसरोवर से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूर्ण कर तीन वर्ष हाईटेक मिनरल व डिवेलपमेंट कंपनी में कार्य कर चुके हैं। शिवराज ने बताया कि शुरू से ही वे घर में लड्डू गोपाल की पूजा किया करते थे, तभी उनको विचार आया कि गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा प्राप्त हो और देश में गौ हत्या पूर्ण रूप से बंद हो।इस उद्देश्य को मानते हुए उनके द्वारा अपने कार्य छोड़ कर विगत 11 दिसंबर से पदयात्रा शुरू की, जिसमे उन्हे पूर्ण रूप से विश्वाश है कि यात्रा के पूर्ण होते तक गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा व देश में गौ हत्या पर प्रतिबंध लग जाएगा। यह यात्रा रामेश्वरम तमिलनाडु से प्रारंभ होकर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और आगे ओडिशा के जगन्नाथ पुरी से अन्य राज्यो में होते हुए रामेश्वरम में जा कर यात्रा पूर्ण करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!