Advertisement

मैनपुरी : टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड की हत्या में वांटेड बदमाश अक्की उर्फ दक्ष को गाजियावाद पुलिस ने मार गिराया।

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा , मैनपुरी उत्तर प्रदेश 

• टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड की हत्या में वांटेड बदमाश अक्की उर्फ दक्ष को गाजियावाद पुलिस ने मार गिराया।

satyarath.com

मैनपुरी।गाजियाबाद पुलिस ने मैनपुरी जनपद के किशनी क्षेत्र निवासी अक्की उर्फ दक्ष को एनकाउंटर में मार गिराया। टाटा स्टील के नेशनल बिजनेस हेड की हत्या में वांटेड बदमाश अक्की उर्फ दक्ष के सीने में गोली लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह दिल्ली के सीलमपुर का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर के हाथ में भी गोली लगी है। जबकि बदमाश का एक साथी मौके से फरार हो गया।

बिजनेस हेड विनय त्यागी की 3 मई की देर रात घर लौटते वक्त लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक, स्मैक के नशे में अक्की ने विनय त्यागी से लूट की। फिर चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से वह फरार था।

बदमाश अक्की और सब इंस्पेक्टर मंगल सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अक्की की इलाज के दौरान मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अक्की के पास से पिस्टल, दिल्ली से चोरी बाइक और विनय त्यागी से लूटा गया मोबाइल रिकवर किया है।अक्की मूल रूप से मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम हरीसिंहपुर का निवासी था। किशनी से हाईस्कूल की पढ़ाई करके वह नौकरी करने दिल्ली चला गया था। अक्की के पिता सतेंद्र मजदूरी करते हैं। उसका छोटा भाई अक्षय पढ़ाई कर रहा है। 6 माह पहले वह गांव आया था। मृतक के पिता सतेद्र ने बताया पुलिस ने उन्हें उसकी मौत की जानकारी दी। वह अपने बेटे के शव लेने गाजियाबाद जा रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!