रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा , मैनपुरी उत्तर प्रदेश
• बकाया बिलों के नोटिस बांटने गए बिजली कर्मियों के साथ हुई मारपीट में एक बिजली कर्मी घायल।

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में बकाया बिलों के नोटिस बांटने गए बिजली कर्मियों के साथ मारपीट की गई। बिजली कर्मियों ने गांव से भागकर अपनी जान बचाई। मारपीट के दौरान एक बिजलीकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। बिजली केंद्र के टीजीटू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।कोतवाली क्षेत्र के ताल दरवाजा बिजली केंद्र के टीजीटू विजेंद्र कुमार ने तहरीर देकर शिकायत की कि 8 मई को वे अपने साथी लाइनमैन सूरज कुमार, अजीत कुमार तथा शिवराज के साथ बकाया बिलों के नोटिस बांटने ग्राम लहरा महुअन गए थे। नोटिस बांटते समय ग्रामवासी पंकज पुत्र राज बहादुर, देवांशू, सुखविंदर पुत्रगण अजब सिंह, सर्वेश पुत्र अज्ञात व कुछ अज्ञात लोग लोहे की सरिया, पाइप और डंडा लेकर आए और उनके साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान लाइनमैन सूरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी ने भागकर अपनी जान बचाई।
Leave a Reply