Advertisement

मैनपुरी ,संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत।परिजनों ने पत्नी और सालों पर लगाया हत्या का आरोप

www. Satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा

जिला मैनपुरी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत।परिजनों ने पत्नी और सालों पर लगाया हत्या का आरोप

www. Satyarath.com

मैनपुरी किशनी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप उसकी पत्नी और और पत्नी के भाईयो पर लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार किशनी थाना क्षेत्र के गांव असैधी निवासी द्वारका प्रसाद के बेटे संतोष कुमार की बीते रात लगभग 1 बजे मौत हो गई। जैसे ही जानकारी परिजनों को हुई तो पुलिस को सूचना दी। चचेरे भाई शैलेंद्र ने बताया कि उसके भाई की पत्नी कल अपने भाई और अन्य दो लोगों के साथ गांव असेंधी आई थी। इन्होंने उनके भाई के साथ कल शाम के लगभग 5 बजे के लगभग हाथापाई कर दी। उस समय

गांव के आ गए और बीच-बचाव किया उसके बाद यह लोग चले गए। इसके बाद पता नहीं यह लोग रात में कितने समय आए और वारदात को अंजाम देकर चले गए। हम लोगों को रात 1 बजे पता चला। भाई के शरीर पर चोटों के निशान थे, जिससे उसकी मारपीट कर हत्या की गई है। पत्नी और उसका भाई घटना को अंजाम देकर फरार हो गए यह सभी लोग स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर गांव आए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम कराया।और शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जॉच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!