• लोकतंत्र का सम्मान करेंगे, निर्भय हो मतदान करेंगे – शिक्षास्थली फाउंडेशन

संवादाता “पंकज कुमार शुक्ला” बहराइच उत्तर प्रदेश
बहराइच मतदान के महत्व सम्बन्धी स्लोगन लिखे होर्डिंग्स और चार्ट हाथों में लेकर “लोकतंत्र का संम्मान करेंगे,निर्भय होकर मतदान करेंगे” , “चाहे नर हो या हो नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी,पहले मतदान,फिर जलपान” जैसे नारों का घोष करते हुये रैली गांव के विभिन्न मजरों से होकर पहुँचीं, जहाँ पर जागरूकता सभा का आयोजन किया गया।आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षास्थली फाउंडेशन रेवली, गाज़ीपुरवा, दानवाल के बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
कैसरगंज विकास खंड में सोमवार शिक्षास्थली फाउंडेशन ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली।इस मौके पर स्वयंसेवक राजू, कृपाल, श्यामू, राधा देवी, रोशनी, संगीता एवं शिक्षास्थली फाउंडेशन के निदेशक डॉ. पंकज शुक्ला उपस्तिथ रहे.
















Leave a Reply