सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार

सुसनेर नगर के पंडित दीनदयाल चौक पर कलेक्टर ने दिलाई मतदान की शपथ
सुसनेर नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ, टी आई सुसनेर तथा जन अभियान परिषद के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाई गई। मतदान शत प्रतिशत हो इसके लिए मतदाता को जागरूक भी किया गया और गीत के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। जिले की विधानसभा क्षेत्र सुसनेर (संसदीय क्षेत्र राजगढ़) में तीसरे चरण में 07 मई को मतदान होंगे। कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से आग्रह किया है कि 07 मई को हर एक मतदाता अपना वोट देने अपने मतदान केन्द्रों पर जरूर जाएं, गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्र पर छाया, पानी, दवाइयां सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई है। पहले सौ मतदाताओं में से लक्की ड्रा के माध्यम चयनित 3 मतदाताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

















Leave a Reply