Advertisement

मैनपुरी : शिवम होटल एंड रेस्टोरेंट मे पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त मैनेजर सहित तीन युवकों और तीन युवतियों को किया गिरफ्तार।

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा , मैनपुरी उत्तर प्रदेश 

• शिवम होटल एंड रेस्टोरेंट मे पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त मैनेजर सहित तीन युवकों और तीन युवतियों को किया गिरफ्तार।

satyarath.com

मैनपुरी नगर के पावर हाउस मार्ग पर स्थित शिवम होटल एंड रेस्टोरेंट मे शुक्रवार की देर शाम पुलिस ने दबिश दी और मैनेजर सहित तीन युवक और तीन युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। जहां खरपरी ग्राम निवासी अशोक चौहान देह व्यापार करा रहे थे। अशोक चौहान बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। देर रात पुलिस ने संचालक सहित सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। पकडे़ गए सभी सात लोगों को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इंस्पेक्टर क्राइम छत्रपाल सिंह ने शुक्रवार की देर शाम देह व्यापार की सूचना पर पावर हाउस मार्ग स्थित शिवम होटल एंड रेस्टोरेंट पर दबिश दी थी। इस दौरान वहां मौजूद मैनेजर राज बैस निवासी खरपरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि खरपरी निवासी अशोक सिंह चौहान के कहने पर वह महिलाओं को वहां लेकर आता है। वहां पर देह व्यापार कराता है।पुलिस ने मौके से तीन कमरों में मिले दो अन्य युवक व तीन युवतियों को भी पकड़ा।युवतियों ने पूछताछ में आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए देह व्यापार करने की बात कबूल की।

पुलिस ने होटल संचालक अशोक सिंह चौहान निवासी खरपरी, राज बैस खरपरी, सौरभ निवासी नगला खरा भोगांव, दिव्यांग भारद्वाज निवासी पुराना बाजार बेवर के अलावा फतेहगढ, भोगांव और बेवर की रहने वाली तीन युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शनिवार को गिरफ्तार कर सभी छह आरोपी पुलिस ने न्यायालय में पेश किए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!