वीरांगना रानी दुर्गावती शास.महा.मरवाही के स्वीप कार्यक्रम प्रभारी डॉ.वर्षा अग्रहरि व एम.ए.राजनीति विज्ञान के छात्र छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया…

संवाददाता सूरज यादव
गौरेला पेंड्रा मरवाही: वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय,मरवाही में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लोक सभा चुनाव 2024 में मतदान करने हेतु विभिन्न कार्यकर्मों का आयोजन किया गया।इसके अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त प्राध्यापकों,अधिकारियों एवम समस्त छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदान हेतु शपथ ली गई।इसके अतिरिक्त मरवाही नगर में मतदान हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया,साथ ही राजनीति विज्ञान विभाग के छात्र शेषमन यादव एवम दयाराम यादव के द्वारा ग्राम चचेडी तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जाकर मतदान हेतु मतदाताओ को जागरूक किया गया।
ये समस्त कार्यक्रम स्वीप प्रभारी डॉ.वर्षा अग्रहरि के निर्देशन में संपन्न कराये गए।इस कार्यक्रम में वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही प्राचार्य श्री लोकसिंह एवम महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।


















Leave a Reply