रिपोर्ट मतीन अहमद
लखीमपुर खीरी
गोलगोकरणनाथ

• मुन्नूगंज वॉर्ड 9 के निवासियों का एलान रास्ता नहीं तो वोट नहीं

लखीमपुर, पुराने रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण से परेशान होकर मोहल्ला मुन्नूगंज वासियों ने इस लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के समक्ष सुगम रास्ते की मांग रखी है अन्यथा इसबार वोट न डालने का फैसला किया है।मोहल्ला मुन्नूगंज ,गली नंबर 105 का सुगम रास्ता स्वर्गीय हमीद बेग के घर से नाले के बाईपास तक का रास्ता लगभग 30 वर्षों से ज्यादा समय से बिना किसी अतिक्रमण के आमजन के आवागमन हेतु उपयोग में लाया जाता रहा है परंतु स्थानीय प्रॉपर्टी कारोबारी शिवलाल द्वारा कुछ दिनों से उसपर अतिक्रमण किया जा रहा है । स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता, आरटीआई एक्टिविस्ट, राष्ट्रीय महासचिव सोशलिस्ट युवजन सभा मोहम्मद अहमद खान का कहना है कि यह रास्ता बंद होने से मोहल्ले के 200 परिवारों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा क्यों की और कोई सुगम मार्ग नहीं है जिससे किसी आपात स्थिति में अग्निशमन ,एंबुलेंस या गाडियां मोहल्ले में जा सके ।कुछ मोहल्ले वासियों का कहना है कि शिवलाल ने जब प्लॉट बेचा था तो उन्होंने यह विश्वास दिया था की वो उपयोग में लाए जा रहे रास्ते पर कभी अतिक्रमण नहीं करेंगे । इस विवाद के संदर्भ में स्थानीय निवासियों का यह भी कहना है कि शिवलाल अवैध तरीके से कृषि योग्य भूमि पर प्लॉटिंग कर रहे हैं जिसकी शिकायत प्रशासन को की गई है । वहीं मोहल्ले वासियों ने इस मामले में स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए और शिवलाल के पक्ष में दबाव बनाने का आरोप लगाया। मुन्नूगंज वासियों में सीमा मिर्ज़ा, मुन्नी मिर्ज़ा ,अज़रा परवीन,प्रिया तिवारी, नीता वर्मा, संगीता शुक्ला, मोहनी सिंह, रूबी सिंह, अनवर अंसारी, मुन्ना मिर्ज़ा, सलीम बेग, महीन बेग, आफ़ताब अहमद खा , अतहर खा, राम निवास शुक्ला, सहित सकड़ों परिवारों ने मांग की है की इस मामले में आवश्यक कदम जनप्रतिनिधि और प्रशासन तत्काल उठाए नहीं तो इसपर लोकसभा चुनाव 2024 में वोट का बहिष्कार किया जाएगा ।
समस्त ……..निवासीगण















Leave a Reply