सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार
महिलाओं ने “100% मतदान आगर – मालवा” की सुंदर व आकर्षक मानव श्रृंखला बनाकर शत – प्रतिशत मतदान का संदेश दिया

आगर-मालवा – आगर मालवा करेगा शत प्रतिशत मतदान को लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने अनोखे अंदाज में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। जिले के आजीविका मिशन समूह की महिला सदस्यों, आशा, उषा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा सर्वप्रथम जिला मुख्यालय पर वृहद मतदाता जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों से मतदान की अपील की गई। इसके पश्चात पुलिस परेड ग्राउंड पर “100% मतदान आगर मालवा” की सुंदर एवं आकर्षक मानव श्रृंखला बनाकर आम मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। आगर-मालवा जिला करेगा शत प्रतिशत मतदान को लेकर जिलेभर में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राघवेंद्र सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर के मार्गदर्शनमें स्वीप गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली एवं मानव श्रृंखला का आयोजन कर नागरिकों से मतदान की अपील की गई।
उल्लेखनीय की आगर मालवा जिले की विधानसभा सुसनेर में 7मई एवं विधानसभा अगर में 13 मई को मतदान संपन्न होंगे।


















Leave a Reply