Advertisement

वाराणसी कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय लोकबंधु राजनारायण व चंद्रशेखर आजाद का आशीर्वाद लेकर अजय राय दाखिल करेंगे नामांकन, सपा के कोर वोटरों को साधने के लिए करेंगे यह काम

अंकुर कुमार पाण्डेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज वाराणसी

वाराणसी कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय लोकबंधु राजनारायण व चंद्रशेखर आजाद का आशीर्वाद लेकर अजय राय दाखिल करेंगे नामांकन, सपा के कोर वोटरों को साधने के लिए करेंगे यह काम

वाराणसी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाराणसी में 7 मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय 10 मई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसी दिन परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया का पर्व है। इस दौरान अजय राय के नामांकन जुलूस में धर्म और सियासत का समागम देखने को मिलेगा। वाराणसी संसदीय सीट से लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव में अजय राय ताल ठोकेंगे। वह बेनिया बाग स्थित राज नारायण पार्क में भारतीय लोकतंत्र के प्रखर पुरुष राजनारायण जी से आशीर्वाद लेकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान वह सपा के कोर वोटरों को साधने के लिए कचहरी तक का सफर साइकिल से तय करेंगे। उनके साथ सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी जुलूस में शामिल होंगे।अजय राय का काफिला राज नारायण पार्क से होते हुए चेतगंज के रास्ते लहुराबीर पहुंचेगा। जहां अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जुलूस आगे बढ़ेगा। मलदहिया चौराहे पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को नमन करने के बाद तेलिया बाग अंधरापुल होते हुए नदेसर मिंट हाउस पहुंचेगा। अजय राज ने बताया कि जुलूस में कांग्रेस और सपा के साथ ही सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के अलावा कांग्रेस के प्रदेश पर प्रभारी अविनाश पांडे भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय ने कहा कि हमारे पास अपने ही ऊपर गुलाब के पंखुड़ी गिरवाने का पैसा नहीं है। हम बाबा विश्वनाथ और तुलसी, कबीर व रविदास जैसे महान संतों की नगरी काशी के वासी हैं। यहां की जनता का आशीर्वाद लेकर हम उनके साथ सादगी के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने जाएंगे। गुलाब की पंखुड़ी गिरवाने के लिए जब हमारे पास पैसा आएगा, तो हम उसे पैसे को वृद्ध आश्रम और अनाथालय में दान करेंगे।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!