रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा
जिला मैनपुरी, उत्तर प्रदेश

• मैनपुरी के सुदिती ग्लोबल अकादमी विद्यालय में मतदान जागरुकता के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मैनपुरी।शहर के प्रतिष्ठत विद्यालय सुदिती ग्लोबल अकादमी, मैनपुरी में मतदाता जागरुकता के महत्व पर प्रकाश डालने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। विद्यालय प्रशासन ने कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए एक नारा लेखन (स्लोगन राइटिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया है, जिसका उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मतदान प्रक्रिया के प्रति जागरूकता फैलाना है।प्रतियोगिता के प्रारंभ में विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, आज हम एक ऐसी गतिविधि की शुरुआत कर रहे हैं जिससे आप सभी लोकतंत्र की महत्ता को समझ सकेंगे। हम यह चाहते हैं कि आप इस देश के भविष्य के निर्माता बनें और सभी जनमानस को मताधिकार के प्रयोग के बारे में जागरुक करें। ऐसा करके आप इस देश की प्रगति में योगदान दे सकेंगे। क्योंकि मतदान से ही लोकतंत्र जीवित रह सकता है और लोकतंत्र के सुदृढ़ होने से ही देश में सार्थक विकास संभव है। उन्होंने कहा कि यह देश की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करे और राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में योगदान दे।डॉ. राम मोहन ने आगे कहा, मतदान केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि यह हमारी आवाज को बुलंद करने और अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लें और ऐसे नारे लिखें जो लोगों को मतदान की महत्ता समझने में मदद करें।














Leave a Reply