Advertisement

लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकैडेमी की छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से जनपद के मतदाताओं को जागरूक किया|

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा

जिला मैनपुरी

*लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकैडेमी की छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़-नाटक के माध्यम से जनपद के मतदाताओं को जागरूक किया”*

मैनपुरी 25 अपै्रल, नगर के व्यस्ततम क्रिश्चियन तिराहे पर लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकैडेमी की छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर आधारित नुक्कड़-नाटक के माध्यम से जनपद के मतदाताओं को आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतदान प्रक्रिया में भागीदारी कर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मताधिकार कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान देने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि विद्यालय के बच्चों ने लगन-मेहनत के साथ मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए नुक्कड़-नाटक तैयार किया है, छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़-नाटक के माध्यम से मतदाताओं से अपील करते हुये कहा कि आगामी 07 मई को अपनी दिनचर्या में सबसे पहला कार्य मताधिकार का रखें, अपनी बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर काला टीका अवश्य लगवायें। उन्होंने कहा कि मतदान करना न सिर्फ हमारा अधिकार है वरन् हमारा कर्तव्य भी है, सभी मतदाता अपने मत का महत्व समझ मताधिकार अवश्य करें, देश का लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब प्रत्येक मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक है कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने में स्कूली बच्चे अहम भूमिका अदा कर रहे हैं, विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राएं निरतंर मतदाता जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जनपद का प्रत्येक नागरिक मतदान दिवस के अवसर पर किसी न किसी रूप में अपनी सहभागिता अवश्य करें, जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान केंद्र पर लाने, ले जाने, महिला मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान केंद्र पर जाकर मताधिकार करने के लिए प्रेरित करें, मतदान के दिन सभी के मन में उमंग, उत्साह रहे, ऐसा वातावरण स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राएं, मतदाताओं के मन में पैदा करें।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अजय सिंह चौहान, जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह, स्वीप को-ऑर्डिनेटर, प्राचार्या कुं. आर.सी. महाविद्यालय डॉ. शैफाली यादव, लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल एकेडमी के प्रबंध निदेशक डॉ. राकेश गुप्ता, बीनू बंसल, शशांक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!