Advertisement

मैनपुरी-राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा का सम्पूर्ण भारत विस्तार।भारत का सबसे विशाल संगठन बनने की ओर अग्रसर

http://satyarath.com/

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में हिन्दू महासभा का सम्पूर्ण भारत विस्तार।भारत का सबसे विशाल संगठन बनने की ओर अग्रसर

हिन्दू महासभा आगामी विधानसभा चुनावों में जानता के सामने एक विकल्प के रूप उतरेगी।रविंद्र कुमार द्विवेदी

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी के हिंदू राष्ट्र निर्माण अभियान से प्रभावित हो कर लगातार अखिल भारत हिन्दू महासभा मजबूत हो कर उभर रही है। अपने हिंदूवादी विचारधारा और दूरदर्शिता से संगठन को खड़ा करने मै रात दिन प्रयास रत रहकर देश भक्त और हिंदूवादी विचारधारा वाले लोगों को पार्टी में शामिल करने में लगे हैं। इसी श्रृंखला में नेवी से सेवानिवृत अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी को अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। विनोद कुमार त्रिपाठी द्वारा संगठन मैं पदभार ग्रहण करते ही नई ऊर्जा प्रदान की संगठन मैं लगातार नए लोगों को शामिल कराया गया। बिनोद कुमार त्रिपाठी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अनुशंसा पर विभिन्न पदों पर पदाधिकारी को चयनित किया है जिसमें मुख्य रूप से प्रांतीय अध्यक्ष हिंदू महिला महासभा गोरक्ष प्रांत गोरखपुर के लिए निकिता पांडे (ट्रांसजेंडर) को खलीलाबाद से मनोनीत किया गया श्री आनंद शंकर पाठक जिला अध्यक्ष एवं प्रभारी संत कबीर नगर डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा श्री शत्रुघ्न सिंह उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारत हिंदू महासभा डॉ मनोज कुमार मिश्रा मीडिया प्रभारी जनपद गोरखपुर, श्री संतोष कुमार यादव मीडिया प्रभारी जनपद गोरखपुर डॉ आर के चौहान उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी को मनोनीत किया गया साथ ही साथ यह आशा की गई की हिंदू महासभा के संगठन को मजबूत रूप से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य इन लोगों द्वारा किया जाएगा। विनोद कुमार त्रिपाठी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हिंदुओ के एक मात्र पुराने संगठन को फिर से एक नई पहचान दिलाई जाएगी, इस संगठन के माध्यम से हिन्दू हित मैं कार्य करते हुए हिंदुओ के मन में विश्वास पैदा किया जाएगा कि अखिल भारत हिन्दू महासभा हिंदुओ के उत्थान के लिए संकल्पित संगठन है। अखिल भारत हिन्दू महासभा देश भर में सभी हिंदुओ को एक जुट करने का अभियान चलाएगी, अखिल भारत हिन्दू महासभा का आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तक अपने आप को इतना मजबूत कर लेगी कि जनता के पास हिंदूवादी पार्टी को वोट देने के लिए दूसरा विकल्प बन सके। अखिल भारत हिन्दू महासभा में नए पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने कहा अखिल भारत हिन्दू महासभा एक संगठन मात्र नही है ये हिंदूवादी विचारधारा मानने वालों का परिवार है परिवार के सभी सदस्य मिलकर अखिल भारत हिन्दू महासभा को पुनः एक बार राष्ट्र की पहचान दिलाते हुए वीर सावरकर का हिंदू राष्ट्र का सपना साकार करेंगे। अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र पाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष दुष्यंत कुमार, अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका उपाध्याय, ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी, एटा जिला अध्यक्ष रामेंद्र प्रताप सिंह, सहित तमाम पदाधिकारियों ने संगठन के साथ जुड़ने वाले सभी पदाधिकारियों का अखिल भारत हिन्दू महासभा परिवार मैं स्वागत अभिनंदन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!