Advertisement

रायगढ़-70 लोगों से भरी नाव पलटी, महिला की मौत, 7 लापता

http://satyarath.com/

छत्तीसगढ़/मो.कौशल/

 

रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर एक नाव पलट गई।

इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। नाव में करीब 70 लोग सवार थे। उसमें सवार बाकी लोग तैरकर बाहर निकल गए, जबकि 7 लोग लापता हैं।

कोतरलिया के पूर्व सरपंच मिनकेतन प्रधान ने बताया कि रायगढ़ के ग्राम कोतरलिया निवासी गंगा राम लोहर के घर खरसिया से करीब 50 लोग आए थे। जहां से सभी लोग पिकअप, मार्शल और कार से शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।
इसी दौरान ओडिशा के पचगांव के आगे नदी पार कर जाने के दौरान करीब 70 लोगों से भरी नाव एकाएक पलट गई। जिससे अफरा-तरफा मच गई। तैरकर अधिकतर लोग बाहर आ गए। एक महिला का शव बरामद हुआ है। जबकि 7 लोग डूब गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा पुलिस के अलावा रायगढ़ जिले की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!