Advertisement

भानुप्रतापपुर-आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय बैठक हुआ सम्पन्न लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने व संगठन मजबूती की बनी रणनीति।

http://satyarath.com/

आम आदमी पार्टी का जिला स्तरीय बैठक हुआ सम्पन्न लोकसभा चुनाव में इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने व संगठन मजबूती की बनी रणनीति।

भानुप्रतापपुर / आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव देवलाल नरेटी व आदीवासी विंग के प्रदेश सचिव मेहर सिंह वट्टी के अध्यक्षता में जिला कांकेर का जिला स्तरीय बैठक आज होटल शुभम पैलेश में आयोजित
हुवा । जिसमें जिले भर के सभी ब्लाकों से प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरेश चक्रधारी ने कहा कि वर्तमान समय हमारे लिए संघर्ष से भरा है इस संघर्ष के घड़ी में हमे बिल्कुल भी टूटना नहीं है। पूरी ईमानदारी के साथ अरविन्द केजरीवाल जी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए सतत काम करते रहेंगे।

जिला के प्रवक्ता संजय मंशानी ने कहा कि ईमानदारी के रास्ते में चलना आसान काम नहीं है लेकिन इतने विपरित परिस्थितियों के बावजूद कार्यकर्ता एक आवाज में इकट्ठा हो जाते हैं ये हमारे लिए सबसे बड़ी जीत है । आप सबके जज्बे को सलाम करता हूं। इस बार हम सब लोग मिलकर इण्डिया को जिताने के पूरी तरह से जुट जाएंगे।

आदिवासी विंग के प्रदेश सचिव मेहर सिंह वट्टी ने कहा कि इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी बीरेश ठाकुर को जिताने और भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने के लिए इस बार कांकेर लोकसभा में मेहनत करेगें।

प्रदेश सचिव देवलाल नरेटी ने कहा कि जिस तरह देश में एक तानाशाह का तानाशाही चल रहा है । उसे देश से उखाड़ फेंकना है। और देश का संविधान और लोकतंत्र को बचाए रखना है। जिस तरह भारतीय जनता पार्टी का गुंडागर्दी आज देश में चल रहा है उसे देश से उखाड़ फेंकना है ।
भारतीय जनता पार्टी वर्तमान में भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुका है , सारे वादे झूठे निकले ।मंहगाई चरम पर है, रोजगार नहीं है, पूंजीपतियों का कर्जा माफ किया जा रहा है, आम आदमी परेशान है, किसानों का आय दुगुना करने का बात भी जुमला निकला, काला धन देश वापस लाने का बात भी जुमला निकला, जुमले बाज सरकार को वोट के ताकत से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।
बैठक में मुख्य रूप से अर्जुन ठाकुर, अशोक नरेटी, अविनाश साहू, हिरगु पूड़ो, रोहित केमरो, सुंदर दुग्गा, शशि उईके, संतोष मंडावी, दीपक कोड़ोपी, बाबूलाल नायक, मुकेश गावड़े, केशव दुग्गा, अरुण कल्लो, देवेंद्र यादव, करण ठाकुर, मिथुन टेकाम , भारत पडोटी, मनीष कावड़े, बाबूलाल उईके, लकेश्वर कोमरा, पीला राम , रैन सिंह दुग्गा, चेतन कोमरे विजय गावड़े, मन्नू गड़िया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!