Advertisement

सोनभद्र ,क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान अंबेडकर जयंती पर सिकरवार पहुंचे पूर्व सांसद,

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को बदलने की हो रही है साजिश – पूर्व सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ,

क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान अंबेडकर जयंती पर सिकरवार पहुंचे पूर्व सांसद,

satyarath.com सोनभद्र नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य मे शानदार बिरहा मुकाबला का आयोजन किया गया था जिसमे भाजपा के पूर्व सांसद छोटेलाल सिंह खरवार भी पहुंचे उनका स्वागत आयोजन समिति के लोगो द्वारा पुष्प माला अंग वस्त्र से किया गया पूर्व सांसद को अपने बीच पाकर लोगों ने उनका स्वागत किया और खुशी का इजहार किया।satyarath.comपूर्व सांसद ने अपने संबोधन में बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को बदलने की साजिश की बात की उन्होंने कहा कि बाबा साहब के संविधान की ही देन है की मैं ग्राम पंचायत से सीधे लोक सभा के लिए निर्वाचित होकर अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया अगर बाबा साहब ने संविधान में यह अधिकार हमे न दिया होता तो आज मैं उस मुकाम पर नही पहुंच सकता था।

अपने संबोधन में उन्होंने संविधान बदलने की साजिश की बात की और जनता को आगाह किया कि इस लोक सभा चुनाव में सोच समझ कर मतदान करें।
जब जनता ने पूर्व सांसद से बिरहा गाने की मांग की तो सांसद ने सुंदर लोकगीत गाकर जनता की मांग को पूरा किया।
बता दें कि पूर्व सांसद भी एक अच्छे बिरहा गायक रहे है जनता उनको बहुत पसंद भी करती है और जब भाजपा ने लोक सभा के लिए टिकट दिया तो जनता ने रिकार्ड मतों से जिताकर लोक सभा में भेजा था।
सांसद की एक बात पर गौर करना चाहिए उन्होंने संविधान बदलने की बात की क्या ऐसी साजिश रची जा रही है अगर ऐसा है तो क्या अपने ही पार्टी पर आरोप लगाकर क्या सिद्ध करना चाहते थे ।

satyarath.com

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!