Advertisement

श्री डुंगरगढ : भारत आ रहे इजरायली जहाज पर ईरानी सेना ने किया कब्ज़ा, भारत ने जारी की एडवाइजरी।

www.satyarath.com

• भारत आ रहे इजरायली जहाज पर ईरानी सेना ने किया कब्ज़ा, भारत ने जारी की एडवाइजरी

satyarath.com{चीफ रिपोटर रमाकांत झंवर} {रिपोटर मनोज मुंधड़ा}

जनपद श्री डुंगरगढ ईरान-इजराइल में तनाव बढ़ता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ईरान 2 दिन के भीतर इजराइल पर अटैक कर सकता है। इस बीच ओमान की खाड़ी में होर्मुज पास के में भारत आ रहे एक कार्गो शिप पर ईरान की सेना ने कब्जा कर लिया है।वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक कार्गो शिप लंदन बेस्ड एक कंपनी का है, जिसका मालिकाना हक एक इजराइली अरबपति का है। शिप पर 20 क्रू मेंबर सवार हैं, ये सभी फिलिपींस के नागरिक हैं। घटना के बाद इजराइल सेना के प्रवक्ता डेनियार हगारी ने कहा कि वो किसी भी तरह के हमलों पर चुप नहीं बैठेंगे। इसका जवाब दिया जाएगा।

इधर, भारत समेत 6 देशों- अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और जर्मनी ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

इसमें न……… को ईरान और इजराइल न जाने की सलाह दी गई है।

दरअसल, 1 अप्रैल को इजराइल ने सीरिया में ईरानी एंबेसी के पास एयरस्ट्राइक की थी। इसमें ईरान के दो टॉप आर्मी कमांडर्स समेत 13 लोग मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने बदला लेने के लिए इजराइल पर अटैक करने की धमकी दी थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!