Advertisement

राजस्थान : लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत अपने पुरे चरम पर है। राजस्थान ही नहीं बल्कि देशभर में बाड़मेर- जैसलमेर की सीट हॉट सीट।।

www.satyarath.news

www.satyarath.news{राजस्थान का चुनावी रण}

{सत्यार्थ न्यूज, मनोज श्री डूंगरगढ़ 13 अप्रैल}

 

बीकानेर ,लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत अपने पुरे चरम पर है। राजस्थान ही नहीं बल्कि देशभर में बाड़मेर- जैसलमेर की सीट हॉट सीट बनी हुई है। भाजपा ने यहां से अपने केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को मैदान में उतारा तो कांग्रेस ने आरएलपी छोड़कर आए नेता उम्मेदाराम पर भरोसा जताया। वहीं युवाओं में खासे चर्चित शिव से निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह निर्दलीय मेदान में है।चुनावी रणभेरी में इस सीट पर दिनोंदिन मुकाबला रोचक होता जा रहा है। रविन्द्र सिंह इन दिनों नेशनल मीडिया पर छाए हुए है। करीब-करीब सभी नेशनल मीडिया पर उनके इंटरव्यु तेजी से प्रचारित किए जा रहे हैं। वहीं भाजपा ने रविन्द्र सिंह को घेरने के लिए अपने स्टार प्रचारकों को उतार दिया है। पीएम मोदी खुद सभा कर चुके है लेकिन आज फिर से एक फोटो ने नई चर्चाएं छेड़ दी है।दरअसल रविन्द्र सिंह भाटी के खास दोस्त माने जाने वाले लूणकरणसर के अशोक गोदारा एक बार फिर चर्चाओं के केन्द्र में आ गया है। आज फिर से धोरों में गोदारा की डिफेंडर तो दौड़ती दिखी लेकिन उसमें बैठे सख्तबदले हुए नजर आए। बीते दिनों ही भाजपा में शामिल हुए गोदारा आज बाड़मेर में प्रचार में नजर आए। अशोक गोदारा आज कैलाश चौधरी के सारथी बने हुए दिखाई दिए। गोदारा ड्राइवर सीट पर थे तो चौधरी साथ की सीट पर थे। ऐसी ही तस्वीरें विधानसभा चुनावों के बाद सामने आई थी।

जब विधायक भाटी के साथ ड्राइविंग सीट पर गोदारा दिखाई देते थे। जिसके बाद चर्चाएं तेज हो गयी है कि गोदारा अब खुलकर भाटी के विरोध में प्रचार करने में जुट गए है। हालांकि अब तक दोनो ही एक-दूसरे को अपना भाई बताते हुए बात को टालते हुए नजर आते रहें है। इस दौरान गोदारा ने चौधरी के साथ कई कार्यक्रमों में शिरकत की और मंचासीन अतिथियों में भी शामिल रहें।कार्यक्रमों में शिरकत की और मंचासीन अतिथियों में भी शामिल रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!