Advertisement

श्रीडुंगरगढ : भाजपा के किसान सम्मेलन में भाजपा व राष्ट्रीय लोक दल के अनेक नेता पहुंचे और प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के लिए वोट मांगे।।

www.satyarath.com

सत्यार्थ न्यूज़ रिपोटर रमाकांत झंवर

satyarath.com• श्रीडुंगरगढ : भाजपा के किसान सम्मेलन में भाजपा व राष्ट्रीय लोक दल के अनेक नेता पहुंचे और प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के लिए वोट मांगे।।

satyarath.comजनपद श्रीडुंगरगढ 13 अप्रैल 2024 ताल मैदान में भाजपा के किसान सम्मेलन में भाजपा व राष्ट्रीय लोक दल के अनेक नेता पहुंचे और प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के लिए वोट मांगे। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के पोत्र आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि ये फैसले की घड़ी है और वैशाखी के पवित्र पर्व पर हल्की बरसात का जो शगुन इस सम्मेलन में हुआ है यह आपका मन बता रहा है। चौधरी ने कुंभाराम आर्य व दौलतराम सारण का याद करते हुए कहा कि इस क्षेत्र ने चौधरी साहब को बहुत मान दिया। उनकी जो सोच थी कि महिलाओं को खुले में शौच से मुक्ति मिले वो प्रधानमंत्री ने साकार कर उन्हें सच्ची पुष्पाजंलि दी है। उन्होंने पर्यावरणविद श्यामसुंदर ज्याणी को याद करते हुए कहा कि सीट के या राजनीति के लिए नहीं किसान कौम की राजनीति मजबूज करने को एनडीए में शामिल हुआ हूं। चौधरी ने जात पात की भावना से ऊपर उठकर भाजपा को वोट देने की अपील की। चौधरी ने कहा कि अर्जुनराम के लिए कोई कसर मत छोड़ना। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मंजिंदर सिंह ने किसान हित में भाजपा को वोट देने के लिए आह्वान किया। प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने अबकी बार 400 पार का नारा बुलंद करते हुए वोट मांगे। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने किसानों को भाजपा में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसान हित में अनेक कार्य किए व किसान को समृद्ध बनाने का कार्य किया है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि ये चुनाव देश की दशा व दिशा तय करने वाला चुनाव है। कांग्रेस सरकार मे मंत्री रहें आरएलडी नेता सुभाष गर्ग व बिजनौर सांसद मलूक नागर सहित विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी व पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने 19 अप्रैल को भाजपा को वोट देने की अपील की। सभी वक्ताओं ने जयकारे व भाजपा के नारे लगवाए। इस दौरान मंच पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहें।

भारत रत्न चौधरी चरणसिंह को सभी वक्ताओं ने याद किया। सभी नेताओं ने उनके कार्यों को याद करते हुए कांग्रेस को किसान विरोधी बताया। जयंत चौधरी सहित सभी वक्ताओं ने भाजपा व आरएलडी को किसान हित में काम करने वाला बताते हुए भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल को सद व्यवहारी व सरल व्यक्तित्व बताते हुए सराहना की। किसान सम्मेलन में किसान नेता जयंत चौधरी का विधायक ताराचंद सारस्वत व जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी ने स्वागत सम्मान किया। बड़ी फूलमाला सहित साफा पहनाया गया। हल व जैई सहित गेंहू की बालियां भी भेंट दी गई। वहीं मंचासीन भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल, मंत्री सुमित गोदारा, मजेंद्रसिंह सिरसा, सुभाष गर्ग, भागीरथ मील, विधायक ताराचंद सारस्वत, जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा का सम्मान किया गया। सभी अतिथियों को साफा पहना कर फुलमालाएं पहनाई गई वही भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम मेघवाल ने गीत। सुनाकर वोट मांगें मोदी फेर आसी रे भाया मोदी फेर आसी.. यही कहने आया हूं जातियों की खाई बढ़ाने का काम नहीं किया है। बाबा साहेब के उसूलों पर चलकर सद्भाव के लिए सदैव प्रयासरत रहा हूं चौधरी जयंत कुमार ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा पगड़ी वाले जानते है चौ. चरणसिंह ने समानता व बराबरी के लिए संघर्ष किया और आज उसी किसान कौम की राजनीति मजबूत करने के लिए आया हूं। इस धरती ने कुंभाराम आर्य, दौलतराम सारण जैसे नेताओं का साथ दिया आज जरूरत है सरकार में आमजन को भागीदारी देने वाले प्रधानमंत्री मोदी को, बीकानेर का मान बढ़ाने वाले अर्जुनराम को यहां की जनता चुने और किसानो का भाग्य बदलने का काम करें। मंजिंदर सिंह, सिरसा। ने कहा कांग्रेस रोजगार की बात करती है, तो सोनिया गांधी जी को बता देवें कि 140 करोड को रोजगार मिल जाएगा परंतु उनके बेटे की लॉचिंग फैल होगी और वो बेरोजगार ही रहेंगे। हम किसान मेहनतकश लोग है और हमारी बात को पीएम मोदी ने समझा है। मोदी ने किसानों का दर्द समझने वाले चौधरी चरणसिंह व एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया जिसके लिए किसान कौम कौम उनकी आभारी है। आज आप लोग प्रण करें कि अपनी पगड़ी में राजस्थान के मान को सिर पर धारण कर रखने वाले अर्जुनराम को वोट चार लाख पार वोट देकर अपना मान बढ़ाएंगे।। मंच पर ये रहे शामिल श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में भाजपा के चुनावी शंखनाद के रूप में आयोजित किसान सम्मेलन में श्रीडूंगरगढ़ ही जिले भर से भाजपानेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें यहां ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेदर, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन, भाजपा नेता बृजलाल तावणियां व किसनाराम गोदारा, मोमासर उपसरपंच जुगराज संचेती, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार स्वामी, तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीलाल राजपुरोहित, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, धनेरू सरपंच मोहन स्वामी, कुंभनाथ सिद्ध, महेंद्रसिंह लखासर, महावीर प्रसाद अड़ावलिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, रजत आसोपा, भरत सुथार, लोकेश गौड़, विक्रमसिंह सत्तासर, धुड़ाराम डेलू, तोलाराम ज्याणी, हेमनाथ जाखड़, रामलाल ज्याणी, रतनसिंह राठौड़, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित, अगर सिंह पड़िहार, नवरत्न घिंटाला, मोहननाथ सिद्ध, रामरतन घिंटाला, शुभकरण विश्नोई, बजरंगलाल सारस्वत, मांगीलाल गोदारा, ओमप्रकाश नाई, मोहननाथ सिद्ध, पवन स्वामी, सुभाष कमलियां, सुरजाराम महिया, भंवरलाल बाना, मांगीलाल राठी, भवानी तावणियां, महेश राजोतिया, संजय शर्मा, चंद्रप्रकाश बारूपाल, रामरतन जाट, राजेन्द्र वाल्मीकि, उत्तमनाथ सिद्ध, मूलचंद इन्दौरिया,शंकर जोशी, हुक्माराम भादू सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!