सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830
एक्सियन के आदेश का असर नल जल योजना में सुधार का कार्य शुरू,
नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार में पानी आपूर्ति सही ढंग से नहीं होने को लेकर काफी सिकायतें थी जिसको लेकर एक्सियन महेंद्र सिंह ने कल नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिकरवार के गावों का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत जाना था जिसमे भारी कमियां मिली थी इसी संबंध में एक्सियन महेंद्र सिंह ने प्रोजेक्ट मैनेजर गजेंद्र पांडेय को तत्काल सुधार करने की हिदायत दी थी।
जिसका असर देखने को मिला नल जल योजना के कर्मचारियों द्वारा मेन पाईप लाईन को काटकर पानी का प्रेशर चेक किया गया जिसमें बहुत ही कम प्रेशर देखने को मिला इसी वजह से हर घर में लगी टोटी में पानी नही पहुंच रहा है।
वहां उपस्थित कर्मचारियों ने बताया की प्रेशर कहां से बाधित है जगह जगह से खोद कर चेक किया जा रहा है जल्द ही इसका समाधान किया जायेगा।
बतादे की इसी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने भारी शोर शराबा किया था तब ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित सिंह ने उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया था इसी संबंध में अधिशासी अभियंता महेंद्र सिंह ने कल औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्बाध रूप से पेयजल आपूर्ति सुचारू ढंग से करने का आदेश दिया था।

















Leave a Reply