Advertisement

श्री डुंगरगढ, महाविद्यालय मैं नकल करते हुवे एक युवक को पकड़ा

दिनाक 13/04/2024
न्यूज़ रिपोटर रमाकांत झंवर
जनपद श्री डुंगरगढ

श्री डुंगरगढ महाविद्यालय मैं नकल करते हुवे एक युवक को पकड़ा 

13 अप्रैल 2024 नकल के मामले लगातार बढ़ रहें है और आज नकल करते एक युवक के पकड़े जाने की बड़ी खबर श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय से आई है। यहां महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा 2024 में डमी विद्यार्थी को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। परीक्षा नियंत्रक अधिकारी डॉ. विनोद सुथार ने बताया कि शनिवार को सुबह की पहली पारी में भूगोल द्वितीय वर्ष की परीक्षा थी। इस परीक्षा में कतरियासर गांव का जितेंद्र ज्याणी अपने छोटे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था। जांच में पता चला है कि ज्याणी का भाई आर्मी की तैयारी बाहर रहकर कर रहा है। छोटे भाई की जगह बड़ा भाई परीक्षा दे रहा था। जिसे आंतरिक उड़न दस्ते ने पकड़ लिया। विद्यार्थी से पूछताछ की गई तो वह घबरा गया। संदेह की स्थिति में दवस्तावेज मिलाएं गए तो विद्यार्थी डमी निकला। विद्यार्थी के खिलाफ नकल प्रकरण अभिनियम के तहत कार्यवाही कर दस्तावेज विश्वविद्यालय को भेज दिए गए है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!