रिपोर्टर:-अजय कुमार रजक
डुमरी,गिरिडीह
रांगामाटी पंचायत में श्री श्री 108 श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह मारुति नंदन महायज्ञ का हुआ आयोजन
डुमरी:प्रखंड के रांगामाटी पंचायत के रांगामाटी ग्राम
के टोला घटवेथान में श्री श्री 108 श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा सह मारुति नंदन महायज्ञ का आयोजन किया गया।11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित महायज्ञ

के पहले दिन गुरूवार को कलश यात्रा निकाला गया जो यज्ञ मंडप से निकल कर उत्तरवाहिनी जमुनिया नदी गया जहां यज्ञ आचार्य मनोज पांडेय ने जलयात्रा में शामिल 401 कलशों में अभिमंत्रित जल भरवाया।
महायज्ञ को लेकर आकर्षक यज्ञ मंडप,पंडाल व साज सज्जा की गयी है।वहीं बज रहे भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।प्रति संध्या प्रवचन का कार्यक्रम
निर्धारित है।यजमान के रुप में राजेन्द्र ठाकुर,चुरामन साव,गांगो साव,रामेश्वर ठाकुर,चुरामन साव,रामू साव, महेश साव,राजू साव शामिल हैं।कलश यात्रा में प्रमुख उषा देवी जिप सदस्य सुनीता कुमारी मुखिया जागेश्वर यादव आजसू विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी भाजपा नेता प्रदीप साहू,लालमणि साव,मुनिलाल साव प्रमुख प्रतिनिधि गुलाबचंद यादव,भोला साव यज्ञ समिति के अध्यक्ष अर्जुन साव,सूरज कुमार पंसस नेहा देवी वार्ड सदस्य उमेश ठाकुर आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं वहीं अयोध्या से आये पवन शास्त्री जी महाराज प्रति संध्या प्रवचन करेंगे।














Leave a Reply