Advertisement

बलरामपुर-भारतीय जनता पार्टी विधानसभा स्तरीय जिला मुख्यालय बलरामपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया,

भारतीय जनता पार्टी विधानसभा स्तरीय जिला मुख्यालय बलरामपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया,

 

बलरामपुर,,, विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, जिला संगठन प्रभारी अखिलेश सोनी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामकिसून सिंह,लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के विशेष उपस्थिति में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल जी की अध्यक्षता में दहजवार बलरामपुर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के रूप में लगातार विकास कर रहा है, वहीं प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय जी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास कर रहा है, देश की जनता ने इस बार मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए कमर कस के तैयार हैं उन्होंने सरगुजा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज को रामानुजगंज विधानसभा से सर्वाधिक मतों से विजय दिलाने की अपील की।

लोकसभा भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने सभा संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद मांगा उन्होंने सरगुजा की जनता की आवाज लोकसभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समक्ष रखूंगा।

विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंका इसी प्रकार लोकसभा चुनाव में मोदी जी के गारंटी के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भाजपा सरकार सुशासन के केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों को गारंटी के तहत कर दिखाया , उन्होंने 100 दिन के कार्यों के बारे में अवगत कराए जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का पूर्ण निर्वहन करने के लिए आग्रह किया

सम्मेलन को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया

पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा , कृष्ण गुप्ता, वरिष्ट नेता बंसीधर गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी जयप्रकाश गुप्ता, अजीत सिंह, जिला महामंत्री दीनानाथ यादव , ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री शैलेश गुप्ता,बलरामपुर जनपद अध्यक्ष विनय पैकरा जनपद उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित, बलवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ,दिलीप सोनी, शर्मिला गुप्ता, सुखदेव सिंह, मुकेश गुप्ता, अजय गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास्तव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौतम सिंह,भाजयुमो ज़िला महामंत्री अश्वनि गुप्ता, ज़िला प्रचार प्रसार एवं मीडिया प्रभारी अजय यादव बलरामपुर मंडल अध्यक्ष अंश सिंह, बलरामपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी सोनी, जगनारायण सिंह , दयाल विश्वास अनुप गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!