Advertisement

बहराइच –निर्वाचन कार्मिकों की समस्या निराकरण हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मुख्य विकास अधिकारी से की वार्ता

रिपोर्टर पंकज कुमार शुक्ला

बहराइच –निर्वाचन कार्मिकों की समस्या निराकरण हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने मुख्य विकास अधिकारी से की वार्ता

कार्मिकों की समस्याओं से सम्बंधित प्रार्थना पत्र का परीक्षण करा निराकरण का मिला आश्वासन

बहराइच, सोमवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 ड्यूटी में लगाये गये कार्मिको की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रभारी अधिकारी निर्वाचन कार्मिक (मुख्य विकास अधिकारी) से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच प्रशिक्षण केंद्र में भेंट की, पत्र के माध्यम से उन्हें निर्वाचन ड्यूटी में आ रही समस्या से अवगत कराया तथा निस्तारण की मांग की

श्री मिश्र ने सीडीओ श्रीमती राम्या आर० को अवगत कराते हुए क्या कहा

कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जिला प्रशासन की ओर से शिक्षक, शिक्षिकाओ, शिक्षामित्र, अनुदेशकों तथा अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जनपद में ऐसे शिक्षक/शिक्षिकाएं/शिक्षामित्र/अनुदेशक/कर्मचारी दम्पत्ति (पति व पत्नी) जो सरकारी सेवा में है, एवं जहां एक ही चरण या तिथि में निर्वाचन है दोनों की ड्यूटी लग गई है उनमें से एक कार्मिक को (यथासम्भव महिला) को छोटे बच्चों, बुजुर्ग मातापिता की देखभाल के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा जारी निर्देश के क्रम में प्रार्थना पत्र प्राप्त करते हुए ड्यूटी से मुक्त रखा जाय। इसके अलावा जिन विकलांग/गंभीर रूप से बीमार कर्मचारी, एकल अभिभावक या बुजुर्ग माता-पिता, प्रसूता, गर्भवती, महिला कार्मिक, जिनके पाल्य एक साल से कम हैं, की ड्यूटी मतदान कार्मिक के रूप में लगी है उन कार्मिकों से प्रार्थना पत्र के आधार पर उचित साक्ष्य प्राप्त करके ड्यूटी से मुक्त किया जाय। जिला महामंत्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी ने पोलिंग बूथ पर रात्रि निवास से महिला कार्मिकों को यथासंभव छूट प्रदान करने की कृपा करें। वार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने आश्वस्त करते हुए कहाकि प्राप्त हुए सभी प्रार्थना पत्रों का परीक्षण कराकर वास्तविक रूप से समस्याग्रस्त कार्मिक को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने निर्वाचन सकुशल संपन्न कराने मे आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की। वार्ता के समय शैक्षिक महासंघ के जनपदीय प्रतिनिधि मंडल पदाधिकारी जिला महामंत्री उमेश चंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष सगीर अंसारी तथा उपाध्यक्ष घनश्याम मिश्र, शामिल रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!