Advertisement

लखनऊ– थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 03 अदद मोटर साइकिल बरामद।

www. Satyarath.com

रिपोर्टर करन तिवारी 

08/04/2024

लखनऊ– थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा 02 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की 03 अदद मोटर साइकिल बरामद।

www. Satyarath.comदिनांक:-08.04.2024

कार्यवाही :-

थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा दिनांक-08.04.2024 को मु0अ0सं0-179/2024 धारा 379 भादवि से संबधित 02 नफर अभियुक्तों 1. पवन वर्मा पुत्र वैरागी वर्मा निवासी ग्राम लाला का पुरवा बुढिया पुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ उम्र 20 वर्ष 2. श्रवण कुमार पुत्र रामराज यादव निवासी पूरे पलवार सेमरौता थाना- शिवरतनगंज अमेठी उम्र 22 वर्ष को 03 अदद चोरी की मोटर साइकिल के साथ हिरासत पुलिस लिया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण :-

दिनांक 07.04.2024 को वादी श्री रामनरायण पुत्र श्री

सुखलाल निवासी ग्राम किनौना पोस्ट सठवारा थाना गोसाईगंज जनपद लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया कि वादी ने अपनी मोटर साइकिल नं0 UP 32 FZ 7065 स्पेलेण्डर प्रो, सुरील कुमार तिवारी के घर के बाहर खडी करके पलम्बर का कार्य करने हेतु सुरील कुमार के घर के अन्दर चला गया था तत्पश्चात काम करने के बाद वापस आकर देखा तो वादी की गाडी उस जगह नही मिली। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 179/2024 धारा 379 भादवि अभियोग पंजिकृत किया गया चोरी किये गये वाहन की बरामदगी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो को लगाया गया इनके द्वारा चेकिंग के दौरान सूडा आफिस से आगे औमैक्स व पुलिस मुख्यालय तिराहे पर औमेक्स की तरफ से आने वाले वाहनों को सक्रियता के साथ पूरी टीम द्वारा वाहनों को रोक कर चेंकिग की जा रही थी उसी समय सामने से आ रही दो मोटर साइकिल सवार अचानक अपने वाहन को रोककर पीछे की दिशा में मोड़ने की कोशिश करने लगे, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहनो को रोक लिया गया। उक्त वाहनो को चेक किया गया तो वाहन का नम्बर UP 32 FZ 7065 के चालक का नाम अभि० श्रवण कुमार पुत्र रामराज यादव निवासी-पूरे पलवार सेमरौता थाना- शिवरतनगंज, अमेठी उम्र 22 वर्ष तथा वाहन संख्या UP 32 GC 7764 के चालक का नाम पवन वर्मा पुत्र वैरागी वर्मा निवासी ग्राम लाला का पुरवा बुढियापुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ उम्र 20 वर्ष बताया पूछतांछ करने पर यह भी तथ्य प्रकाश में आया कि श्रवण कुमार फ्लावर डेकोरेशन की दुकान पर काम करता है तथा पवन वर्मा ने बताया कि वह पहले एअर होस्टेस की तैयारी करता था एवं आर्थिक तंगी के कारण एक साल से सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी कर रहा है एक साल पहले गार्ड की ड्युटी के दौरान सिक्योरिटी सुपर बाइजर गोपाल सिंह पुत्र मोहित सिंह निवासी दुधरा उतरौला, थाना गैडास बुजुर्ग जिला बलरामपुर के सम्पर्क में आया। अभियुक्त गण द्वारा मोटर साइकिल स्पेलेण्डर प्लस वाहन सं0 UP 32 CU 8961 को सरसवां अर्जुनगंज व मोटर साइकिल पैशन वाहन सं0 UP 32 GC 7764 को स्कूटर इंडिया सरोजनी नगर के पास से भी विभिन्न तिथियो मे चुरायी थी। मोटर साइकिल स्पेलेण्डर प्लस वाहन सं0 UP 32 CU 8961 को हमलोगो ने इकाना के पीछे घनी झाडियो मे छिपा के रखा है। जिसे पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तो की तत्काल बरामद कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 180/2024 धारा 411/414 भादवि पर पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुये उपरोक्त अभि०गणो को मु0अ0सं0 179/2024 धारा 379/411/414 भादवि व मु0अ0सं0 180/2024 धारा 411/414 भादवि मे मा० न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड प्राप्त करने हेतु रवाना किया गया।अपराध का तरीका–

दिनांक 07.04.2024 को थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-168/2024 धारा 379 भादवि में गिरफ्तार अभियुक्त गोपाल सिंह पुत्र मोहित सिंह निवासी दुधरा उतरौला, थाना गैडास बुजुर्ग जिला बलरामपुर जो सिक्योरिटी सुपर वाइजर की ड्युटी करता था के निर्देशन में रेकी कर उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण चोरी करते थे।

बरामदगी :-

> 01 अदद मोटर साइकिल स्पेलेण्डर प्रो वाहन सं0 UP 32 FZ 7065 सम्बन्धित मु0अ0सं0 179/2024

02 अदद मोटर साइकिल स्पेलेण्डर प्लस वाहन सं0 UP 32 CU 8961 व मोटर साइकिल पैशन वाहन सं0 UP 32 GC 7764 सम्बन्धित मु0अ0सं0 180/2024

नाम पता अभियुक्तगण :-

1. पवन वर्मा पुत्र वैरागी वर्मा निवासी- ग्राम लाला का पुरवा बुढिया पुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ उम्र 20 वर्ष

2. श्रवण कुमार पुत्र रामराज यादव निवासी- पूरे पलवार सेमरीता थाना- शिवरतनगंज अमेठी उम्र 22 वर्ष

अपराधी का व्यवसाय

1. पवन वर्मा- गार्ड की नौकरी

2. श्रवण कुमार- फ्लावर डेकोरेशन की दुकान पर काम

पंजीकृत अभियोग :-

1. मु0अ0सं0 179/2024 धारा 379/411/414 भादवि थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ

2. मु0अ0सं0 180/2024 धारा 411/414 भादवि थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :-

1. प्र०नि० श्री अंजनी कुमार मिश्र

2. उ0नि0 श्री अमरेन्द्र कुमार यादव

3. उ0नि0 श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह

4. कां० धर्मेन्द्र यादव

5. कां० धर्मेन्द्र सिंह

6. कां० चन्द्र प्रकाश

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!