बदायूं : मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक केशव कुमार ने पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण सत्र का आयोजन।।


बदायूँ: 08 अप्रैल। मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी कार्मिक केशव कुमार ने पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम के प्रशिक्षण सत्र में बताया कि माॅकपोल वास्तविक मतदान से 90 मिनट पूर्व प्रारम्भ किया जायेगा। मतदाता द्वारा ईवीएम पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के नाम के आगे वाले नीले बटन को दबाने पर वीवीपैट मशीन पर उम्मीदवार के विवरण जैसे नाम, बैलेट यूनिट पर उसकी क्रम संख्या तथा उसका चुनाव चिन्ह सम्बंधी पर्ची सात सेकेण्ड के लिये स्क्रीन के अन्दर प्रदर्शित रहेगी। सात सेकेण्ड के बाद यह पर्ची स्वतः कटकर ड्रॉपबॉक्स में सुरक्षित हो जाएगी।डायट स्थित आडिटोरियम में प्रशिक्षण सत्र के दौरान जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक केशव कुमार ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र अथवा आयोग द्वारा अनुमन्य विकल्पों में से मतदाता द्वारा उपलब्ध कराये गये दस्तावेज के आधार पर मतदाता सूची से मिलानकर उसकी पहचान सुनिश्चित की जाएगी। मतदाताओं को अपनी पहचान साबित करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमन्य विकल्पों की सूची बूथ के बाहर दृष्टव्य स्थान पर चस्पा की जाए।Website: http://satyarath.com/wp-admin
Leave a Reply