Advertisement

लखनऊ : लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत आबकारी विभाग की टीम ने अवैध मदिरा के निर्माण को लेकर दबिश में बड़ी सफलता, 45 ली० कच्ची शराब जब्त।।

www.satyarath.com

रिपोर्टर करन तिवारी सत्यार्थ न्यूज़ लखनऊ

06/04/2024

satyarath.comलखनऊ, लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत आबकारी विभाग की टीम अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के तहत लखनऊ जनपद में ताबड़तोड़ प्रवर्तन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने शनिवार को तरूणमित्र टीम को जानकारी दी कि सुनीता ओझा आबकारी निरीक्षक सेक्टर-11 , कृष्ण कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक सेक्टर-12, लखनऊ ने मयस्टॉफ थाना बंथरा के अंतर्गत ग्राम गदौली व थाना बिजनौर के ग्राम रतौली में संदिग्ध घरों, खेतों, बगीचों एवं तालाबों के किनारे के संदिग्ध स्थानों पर दबिश और छापेमारी की गई।

 दबिश के दौरान मौके से लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई व 200 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत किया गया 

डी०ई०ओ० लखनऊ ने बताया कि प्रवर्तन टीम में स्टाफ मुन्नीलाल, राम अचल, राघवेंद्र, अनिल मौर्या, अखिलेश यादव, जितेंद्र, उमेश आदि शामिल रहे।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!