Advertisement

मैनपुरी, में दीवार गिरने से दो सगे भाई दबकर घायल हुए। एक की मौत।परिजनों में कोहराम

www.satyarath.com

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा
जिला मैनपुरी
स्थान बिछवां
मैनपुरी में दीवार गिरने से दो सगे भाई दबकर घायल हुए। एक की मौत।परिजनों में कोहराम

satyarath.comउत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां क्षेत्र के गांव में घर की कच्ची दीवाल तोड़ रहे दो भाइयों पर दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार में दबने से एक भाई की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी बलवीर सिंह का गांव में कच्चे मकान में रह रहे है। बलबीर सिंह अपने मकान पर नवनिर्माण करा रहे थे जिसके चलते आज सुबह लगभग 9 बजे पुराने मकान की कच्ची दीवार को तुड़वा रहे थे। कच्ची दीवाल को तोड़ने का काम बलवीर सिंह के बेटे दफेदार सिंह और राजकिशोर कर रहे थे।
अचानक दीवाल भरभराकर उन दोनों के ऊपर गिर गई, जिसके नीचे वह दोनों दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। परिजन दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दफेदार को मृत घोषित कर दिया।जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के शव को पुलिस ने पोस्मार्टम हेतु भेजा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!