रिपोर्टर विवेक पाण्डेय
02/04/2024
लखीमपुर खीरी

पसगवां ,किसान सर्वेश पुत्र बग्गा निवासी पाण्डेवारी थाना पसगवां उम्र 50 वर्ष की सांड के हमले से दर्दनाक मौत हो गई, घटना दिनांक 02/04/2024 को दोपहर पाण्डेवारी और अजेहरा गांव के मध्य की है जब किसान अपने खेत पर गया तो देखा की उसकी गन्ना(पेड़ी)में आवारा सांड उसकी फसल को चौपट कर रहा है,तो उसने उसे भगाने का प्रयास किया इस पर सांड आक्रामक हो गया और उसने सर्वेश के ऊपर हमला कर दिया जिससे किसान के सीने में सांड का सींग अंदर जाकर घुस गया और वह काफी लहूलुहान हो गया। आसपास के किसानों ने जब देखा तो शोर मचाया जिस पर सांड भाग गया उसे उठाकर तुरंत 108 की मदद से पसगवां सीएचसी पर लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी, बताते चलें कि सांड से मौत का यह कोई नया मामला नहीं है इससे भी पूर्व सांडो के आतंक से जनपद में कई जाने जा चुकी हैं विशेषकर पसगवां के आस पास तो पूर्व मे भी कई घटनाएं हुई,पर जिम्मेदार अधिकारी गौशाला के नाम पर अच्छा खासा कमीशन खाकर अपना पेट भर रहे हैं। किसान मरे या जन सामान्य का व्यक्ति उन्हे इससे कोई सरोकार नहीं है स्थिति काफी दैनीय हो चुकी है लोगों में इस घटना को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोश है आज एक किसान की मौत से उसके परिवार और गांव के लोग काफी सदमे में हैं। खेत,सड़क, हाट बाजार में भी खुलेआम घूम रहे हैं।भारतीय किसान संघ द्वारा कई बार खण्ड विकास अधिकारी को पसगवां को ज्ञापन सौंपा गया किन्तु यह न तो खंड विकास अधिकारी को दिखाई दे रहा है ना सत्ता के शीश पर बैठे राजनेताओं को ना ही प्रशासनिक अधिकारियों को क्योंकि एक सामान्य आदमी की मौत एक घटना और एक सामान्य खबर के सिवा कुछ नहीं है।।Website: http://satyarath.com/wp-admin
Leave a Reply