न्यूज़ रिपोर्टर शेर सिंह मीणा टोडाभीम
हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग=ग्रामीणों ने एसपी से की मुलाकात, पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की गुहार
करीब 1 महीने पहले करौली के बलुआ पुरा गांव निवासी युवक की भरतपुर के बयाना क्षेत्र में अपहरण कर हत्या के मामले में करौली विधायक दर्शन सिंह के साथ ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपाकर हत्या आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने मामले की जांच करौली पुलिस द्वारा ही करने की भी गुहार लगाई है। मांग पर एसपी ने ग्रामीणों को शीघ्र उचित कार्रवाई का भरोसा दिया ।
करौली विधायक दर्शन सिंह, भानु प्रताप सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बलुआ पुरा निवासी दौलत सिंह पुत्र इंद्राज गुर्जर 5 मार्च को कार से नगला दुर्गाशी गांव एक बारात में शामिल होने गया था। इस दौरान 8-10 लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और मारपीट करके हत्या कर दी। मामले की एफआईआर थाने में दर्ज कराई है।
ग्रामीणों का आरोप है मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आईजी, एसपी से भी शिकायत के बाद आरोपी खुले घूम रहे हैं। आरोपी ताकतवर दबंग और राजनीतिक प्रभाव शाली है। जिसके चलते अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मामले की जांच करौली जिले की वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कराने,आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी कराने ,करौली के राजकीय महाविद्यालय के पीछे स्थित आरोपी के अवैध मकान को ध्वस्त कराने, आरोपी के हथियार का लाइसेंस निरस्त करने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करने की मांग की है। एसपी ने ग्रामीणों की मांग पर शीघ्र उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।


















Leave a Reply