Advertisement

नगर पंचायत मरवाही के 3 एल्डरमैन ने ली शपथ, SDM निकिता मरकाम ने दिलाई शपथ,

नगर पंचायत मरवाही के 3 एल्डरमैन ने ली शपथ, SDM निकिता मरकाम ने दिलाई शपथ,

विधायक की अध्यक्षता में मरवाही नगर पंचायत के एल्डरमैन पद पर शपथ ग्रहण संपन्न, कांग्रेस और भाजपा कि गुटबाजी चरम पर,

प्रमोद गुप्ता, कैलाश सोनी और निर्मल चतुर्वेदी मनोनीत हुए एल्डरमैन,

सूरज यादव,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नगर पंचायत मरवाही के विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक निर्णयों में सहयोग के लिए एल्डरमैन पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया दिन गुरुवार दिनांक 23/07/2026 को संपन्न हुई। नगर पंचायत मरवाही के सद्भावना भवन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पार्षद प्रमोद गुप्ता, कैलाश प्रसाद सोनी और निर्मल कुमार चतुर्वेदी को एल्डरमैन के पद पर मनोनीत किया गया हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक प्रवण कुमार मरपच्ची ने की जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष मधुबाबा गुप्ता एवं अन्य कॉंग्रेस के पार्षद ने इस शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बनाई, जब की कांग्रेस की परवीन शेख एवं हरीश कुमार एवं निर्दलीय पार्षद नीरज गुप्ता ने हिस्सा लिया एवं नवमनोनीत एल्डरमैन को बधाई देते हुए कहा कि नगर के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

सभी को मिल-जुलकर मरवाही को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए काम करना चाहिए। एवं मनोनीत एल्डरमेन कैलाश सोनी ने पिछले साल बनी बीटी डामर रोड जो कि पिछले बरसात में ही बह गई थी। उसकी जांच कराने एवं ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने की बात कही शपथ ग्रहण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मरवाही निकिता मरकाम द्वारा कराया गया। एसडीएम ने तीनों नवमनोनीत एल्डरमैन को संविधान और नगर पंचायत अधिनियम के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में किशनसिंह ठाकुर, राकेश सिंह दीक्षित, शंकर चक्रधारी, डॉ.लुसन सिंह, विभा सिंह नहरेल, गंगोत्री राठौर, अनिता गुप्ता सहित पार्षद प्रवीन शेख, अमर गुप्ता, बीजेपी नेता दयाचंद पोर्ते, जमुना जायसवाल, डॉ.शिवप्रताप राय, हरीश लहरे, हेमंत शुक्ला, अश्वनी चतुर्वेदी और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। सभी ने नवमनोनीत एल्डरमैन को पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दी और नगर के विकास में सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत मरवाही सीएमओ अमलदीप मिंज ने आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!