*खाद वितरण में अनियमितता, सचिवों की मनमानी से किसान परेशान*
*, वैनी, समिति के सचिव के मनमानी से,महंगे दामों पर खाद लेने को मजबूर है किसान*
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

वैनी सोनभद्र । विकास खंड नगवां में स्थित साधन सहकारी समितियों पर तैनात सचिवों की मनमानी से किसान परेशान है और प्राइवेट दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदने को मजबूर है खाद वितरण व्यस्था में सचिव क्षेत्रवाद और जातिवाद कर रहे हैं अपने जान पहचान और जाति के किसानों के लिए सारे नियम कानून ताक पर रखकर खाद वितरण की जा रही है वही अन्य किसान जो जिनके घर से साधन सहकारी समिति दूरी पर स्थित है उन किसानों को फार्मर आईडी अंगूठा नहीं लगने की बात कहकर वापस भेज दिया जा रहा है जिससे थक हारकर किसान प्राइवेट दुकानों से डीएपी 1800 से लेकर 2200 रुपए प्रति बोरी खरीदने को मजबूर है वैनी समिति के सचिव का यह हाल है कि छोटे किसानों को बकाया के नाम पर अपमानित करते हुए भगा दिया जाता है वहीं अपने लोगों का सेवा भाव में कोई कमी नहीं छोड़ते अब तो यह हाल होगा है की किसानों का फोन भी नहीं उठाते जिलाधिकारी सोनभद्र से अनुरोध है कि जिस भी समिति पर खाद उपलब्ध है उसे समय से वितरित न होने पर कार्रवाई करे
आप को बता दें कि नगवां ब्लॉक के वैनी साधन सहकारी समितियों पर क्षेत्रीय सचिव तैनात है जबकि सरकार ने हर समितियों पर सरकारी सचिव नियुक्त कर रखे है इसके बावजूद सचिवों की तैनाती समझ से परे है और ये लोग लंबे समय से कार्य कर रहे हैं इन समितियों पर सरकारी सचिव कभी कभार ही आते हैं विभागीय सूत्रों ने बताया कि आम डीह साधन सहकारी समिति पर सुधीर सिंह की नियुक्ति हुई है पर ये साहब कभी आते नही है बताया जाता है की उनके जिम्मे तीन चार साधन सहकारी समिति है जिससे ये आते नही है और निजी सचिव खाद वितरण व्यस्था में घोर लापरवाही बरत रहे हैं और कागजी खानापूर्ति के नाम पर किसानों को परेशान कर रहे हैं इसका परिणाम यह है की किसानों को साधन सहकारी समिति से खाद लेने के लिए काफी भाग दौड़ करनी पड़ रही है।
बरसात का सीजन चल रहा है और किसान धान की रोपाई में व्यस्त है समय निकालकर खाद लेने समितियों पर जा रहें है तो निजी सचिवों के टाल मटोल करने से किसान प्राइवेट दुकानों से खाद लेकर काम चला रहे है। , वैनी साधन सहकारी समितियों पर किसान समिति के ताले का दर्शन कर वापस चलें जाते लंबे इंतजार करने के बाद पता चला की सचिव लोग जिला सहकारी बैंक में कागजी खानापूर्ति पूरे दिन करते रहे उधर किसान इंतजार करते करते चले गए किसानों के प्रति न तो कोई जनप्रतिनिधि संवेदनशील है न तो कोई विभागीय अधिकारी ऐसे में किसान किससे कहें अपनी फरियाद कोई सुनने वाला नहीं है साधन सहकारी समिति के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि फोन उठाना मुनासिब नहीं समझते है।
इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी के पर्सनल नंबर 9412116679 पर फोन कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि मै जिला कृषि अधिकारी नही हूं जब उनसे पूछा गया की आप कौन है तो उन्होंने फोन काट दिया। खाद वितरण व्यस्था में घोर लापरवाही और अनियमितता का उत्तर जिला स्तर के अधिकारियों के पास जवाब नहीं है और वे सवाल पूछने पर अपना फोन काट दे रहे हैं।
खाद वितरण व्यस्था में हो रही लापरवाही से किसान परेशान है और जिलाधिकारी सोनभद्र से कार्यवाही की मांग की है।














Leave a Reply