Advertisement

SDM पुरवा ने मांगी संचालकों की सूची, रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी

सत्यार्थ न्यूज वरिष्ठ पत्रकार हरिकृष्ण शुक्ल उन्नाव उत्तर प्रदेश

SDM पुरवा ने मांगी संचालकों की सूची, रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी

​उन्नाव (पुरवा):
कोचिंग सेंटरों की मनमानी पर नकेल कसने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह से सख्त हो गया है। ‘कोचिंग रेगुलेशन 2024’ की नई गाइडलाइंस का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को उपजिलाधिकारी (SDM) पुरवा प्रमेश श्रीवास्तव ने तहसील परिसर में संबंधित विभागों के अधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई।
​बिना पंजीकरण नहीं चल पाएंगे सेंटर
बैठक को संबोधित करते हुए SDM प्रमेश श्रीवास्तव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि नई गाइडलाइंस के तहत क्षेत्र में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों का ब्यौरा जुटाया जाए। उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के सभी कोचिंग संचालकों की एक विस्तृत सूची बनाकर शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि इसे शासन की मंशा के अनुरूप जिला मजिस्ट्रेट (DM) को प्रेषित किया जा सके। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी कोचिंग सेंटर मानक के अनुरूप संचालित हों और छात्रों की सुरक्षा व अन्य सुविधाओं से किसी प्रकार का समझौता न हो।
​बैठक में ये रहे उपस्थित
नई गाइडलाइंस के क्रियान्वयन और निगरानी के लिए गठित टीम में शामिल अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शुभ्रा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पुरवा की शिवा शुक्ला, फायर विभाग से सरदार खान, तथा बिजली विभाग (UPPCL) से प्रदीप कुमार व रमेश रावत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
​प्रशासन के इस कदम से अवैध और बिना मानकों के चल रहे कोचिंग सेंटरों में हड़कंप मच गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही विभागीय जांच के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों पर कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!